बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की पहचान बने विराट कोहली
नई दिल्ली। क्रिकेट मे मैदान में अपनी आक्रामकता और प्रदर्शन में निरंतरता से एक अलग पहचान बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। यह पहली बार है जब बीएसएफ ने किसी को अपने ब्रांड एंबेसडर के तौर पर चुना है।
इस मौके पर बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल सुभाष जोशी ने कहा कि विराट का मतलब होता है, बड़ा, जो कि हमारी सेना का एक समानार्थी शब्द है, आम जनता के बीच सेना की छवि का निर्माण करने के लिए हमने यह निर्णय लिया है। वहीं विराट ने कहा कि सेना के साथ जुड़कर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं, सेना ही है जो कि हमारे देश की सीमाओं की निरंतर सुरक्षा करती रहती है।

इस मौके पर यहां उपस्थित गृह राज्य मंत्री आर पी एन सिंह ने कहा कि यह दिल को छू लेने वाली बात है कि बीएसएफ ने अपनी छवि सुधारने के लिए यह कदम उठाया है, मुझे लगता है कि बाकी सेनाओं को भी इसी तरह काम करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications