IPL में फिर फेल हुई विराट की सेना तो अनुष्का के पीछे पड़े सोशल मीडिया यूजर्स, बना रहे ऐसे मजाक
नई दिल्ली। आईपीएल-2020 (IPL-2020) का रोमांच अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है, एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हराने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वहीं, दूसरे एलिमिनेटर राउंड में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से करारी शिकस्त खाने के बाद एक बार फिर विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) फाइनल में जगह बनाने में नाकामयाब रही। एलिमिनेटर मैच हारने के बाद अब विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस बीच क्रिकेट फैंस विराट पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को लेकर भी काफी मजाक बना रहे हैं।

विराट की कप्तानी पर उठे सवाल
दरअसल, आईपीएल के इतिहास में आज तक कभी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने टूर्मामेंट का खिताब नहीं जीता है। विराट कोहली शुरू से ही इस टीम के कप्तान रहे हैं लेकिन आईपीएल का कप अपने नाम न कर पाने की वजह से अब वह विरोधियों और कई किक्रेट दिग्गजों के निशाने पर आ गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने तो विराट की क्षमता पर सवाल उठाते हुए उन्हें RCB की कप्तानी छोड़ने तक की सलाह दे डाली।

गौतम गंभीर ने विराट को लेकर क्या कहा?
गौतम गंभीर के इस बयान के बाद अब सोशल मीडिया पर विराट कोहली के फैंस और विरोधियों में जुबानी जंग शुरू हो गई है। इतना ही नहीं कई लोगों ने तो आरसीबी की हार का ठीकरा विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा पर फोड़ा। अनुष्का को लेकर भी इंटरनेट पर इन दिनों खूब मजाक शेयर किए जा रहे हैं। गौतम गंभीर द्वावा विराट कोहली को आरसीबी की कप्तानी से हटाए जाने की वकालत के बाद ढेरों क्रिकेट फैंस भी उनसे सहमत दिखाई दे रहे हैं।

विरोट को लेकर अनुष्का पर साधा निशाना
इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने अनुष्का शर्मा को भी ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ा। आपको याद होगा अनुष्का और विराट की शादी से पहले जब वह रिलेशनशिप में हुआ करते थे, उस दौरान भी जब विराट को प्रदर्शन या खेल खराब होता था तो क्रिकेट फैंस अनुष्का को ही ट्रोल करते थे। अब जब दोनों की शादी हो गई है फिर भी यह सिलसिला जारी है। आरसीबी के आईपीएल से बाहर निकलने के बाद ट्रोलर्स ने अनुष्का शर्मा को ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ा।
After the statement of Gambhir *
Anushka's Long Paragraph : pic.twitter.com/wudGSgbTlt
— ⚡R.S.R⚡ (@Rishiicasm) November 7, 2020
अनुष्का शर्मा को लेकर वायरल हुआ मजाक
सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा को लेकर कई सारे चुटकुले और मीम्स बनाए जा रहे हैं। शमन नाम के एक ट्विटर यूजर ने मजाक शेयर करते हुए लिखा, 'गौतम गंभीर - 'मैं आरसीबी के कप्तान को बदल देता, मुझे कोई ऐसा कप्तान बताइए जो 8 साल बाद भी बिना टूर्नामेंट जीते जारी रहे। कप्तान को जवाबदेह होने की जरूरत है। यदि आप श्रेय लेते हैं, तो आपको आलोचना भी सहन करनी आनी चाहिए।' अब इंतजार है कि अनुष्का शर्मा नाराज हों और गंभीर से सार्वजनिक माफी की मांग करें।'
Recommended Video
यह भी पढ़ें: विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने पहनी इतनी महंगी ब्लैक ड्रेस, क्या आप उसकी कीमत जानते हैं?












Click it and Unblock the Notifications