विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी कहा लोगों ने अपना असली चेहरा दिखाया है

कोलकाता। विश्वकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली करारी हार के बाद जिस तरह से सोशल मीडिया पर विराट कोहली के खिलाफ लोगों ने प्रतिक्रिया दी उसपर पहली बार कोहली ने चुप्पी तोड़ी है। कोहली ने कहा कि मैं बहुत दुखी और पीड़ित हूं जिस तरह से लोगों ने मेरे खिलाफ प्रतिक्रिया दी।

virat kohli

कोहली पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए मीडिया से कहा कि मैंने अपनी टीम को पिछले 5 साल में किसी भी खिलाड़ी से कहीं ज्यादा योगदान दिया है। लेकिन बावजूद इसके एक मैच में विफल होने पर लोगों ने मुझपर निशाना साधा। कोहली ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मैं बहुत दुखी था जिस तरह से लोगों ने मेरी आलोचना की। कोहली ने कहा कि मुझसे ज्यादा योगदान पिछले 5 साल में टीम को किसी नहीं दिया है।

कोहली ने कहा कि जिन लोगों ने मेरे व्यक्तिगत जीवन के बारे में अपनी आलोचना की वह बेहद शर्मनाक है। ऐसी आलोचनाओं पर मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि मैं ऐसे बयानों से दुखी हूं साथ ही उन लोगों को भी खुद पर शर्मिंदा होना चाहिए जिन्होंने मेरे व्यक्तिगत जीवन पर निशाना साधा।

कोहली ने कहा कि इस घटना के बाद मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। इस दौरान मुझे पता चला कि लोगों का असली चेहरा क्या है। उन चीजों पर मेरा वश नहीं था मैंने हमेशा मैदान पर सिर्फ और सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दिया है। कोहली ने कहा कि ऐसे आरोपों और प्रतिक्रियाओं पर मैं ध्यान नहीं देता हूं। मेरा मानना है कि मैदान पर आप कैसा प्रदर्शन करते हैं उसपर ध्यान होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+