विराट-अनुष्का ग्रैंड रिसेप्शन- विराट के शेरवानी में लगे थे सोने के बटन, देखिए तस्वीरें
Recommended Video

नई दिल्ली। 2017 में देश की सबसे बड़ी शादी (विराट कोहली और अनुष्का शर्मा) का गुरुवार को दिल्ली में सबसे बड़ा रिसेप्शन था। इस रिसेप्शन में पीएम मोदी सहित कई दिग्गज शामिल थे। इस पार्टी में नवविवाहिता जोड़े ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के किए हुए आउटफिट पहने थे। अनुष्का ने जहां लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी वहीं विराट ने ब्लैक शेरवानी पहनी हुई थी। तस्वीरें तो सबने देखी होगी लेकिन शायद ही किसी को पता होगा कि विराट ने जो शेरवानी पहनी थी उसमें 18 कैरेट गोल्ड के बटन लगे हुए थे। इसी के साथ विराट ने हैंडमेड ब्रोकेट का चूड़ीदार पहना हुआ था। विस्तार से जानिए सबकुछ

विराट ने शेरवानी पर प्रिंटेड शॉल ले रखा था
विराट ने ब्लैक कलर की शेरवानी पर प्रिंटेड शॉल ले रखा था जो उनके लुक को अनुष्का के ड्रेसअप के साथ कंप्लीट कर रहा था। बता दें कि रिसेप्शन की फोटोज सामने आने के बाद सब्यसाची ने अपने सेाशल मीडिया अकाउंट पर सेलिब्रेटी कपल की ड्रेस की फोटोज शेयर की।

डिजाइनर ने बताया ड्रेसिंग सेंस का मतलब
सब्यसाची ने अनुष्का के लुक को बताते हुए पोस्ट किया है कि दुल्हन भारतीय पहनावे में सबसे ज्यादा सुंदर लगती है। इसलिए अनुष्का ने रेड कलर की बनारसी साड़ी पहनी है। लाल रंग की बिंदी, सिंदूर और मोगरा के फूलों से सजा अनुष्का जूड़ा उन्हें और भी पावरफुल और ग्रेसफुल बना रहा है।

26 दिसंबर, मुंबई में होगा अगला रिसेप्शन
विराट-अनुष्का का दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा, जहां बॉलीवुड और क्रिकेट जगत से जुड़ी कई हस्तियां शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी शामिल हो सकते हैं। बॉलीवुड से आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अामिर खान और सलमान खान का नाम है।












Click it and Unblock the Notifications