बीजेपी विधायक ने विराट-अनुष्का की देशभक्ति पर उठाया सवाल, कहा-पैसा यहां कमाते हैं शादी इटली में करते हैं
Recommended Video

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इटली में शादी रचाई। विराट-अनुष्का की शादी विदेश में करने को लेकर बीजेपी के विधायक ने सवाल उठाया है। मध्य प्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्ना लाल शाक्य ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठाए। विधायक ने विराट और अनुष्का की शादी इटली में करने पर उसे उनकी देशभक्ति से जोर दिया।

विराट-अनुष्का की शादी पर सवाल
विधायक ने कहा कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भारत में नाम कमाया। देश में पैसा कमाते हैं और शादी इटली जाकर की। उन्होंने विराट की देशभक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत की धरती पर भगवान राम और सीता माता की शादी हुई है, लेकिन लोग इटली में जाकर शादी करते हैं। ऐसे लोग देशभक्त कैसे हो सकते हैं।

अनुष्का पर भी उठाए सवाल
बीजेपी विधायक ने कहा कि ऐसे लोग जिन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं,जिन्हें लोग अपनी प्रेरणा मानते हैं, ऐसे लोग कैसे किसी को प्रेरणा दे सकते हैं। जो देश के प्रति वफादार नहीं है उनसे प्रेरणा कैसे ली जा सकती है।

इटली की डांसर भारत में करोड़पति बन जाती है
विधायक ने कहा कि इटली की आई डांसर भी भारत में करोड़पति बन जाती है और भारतीय टीम के कप्तान अपने देश का पैसा बाहर लेकर गए। उन्होंने विराट और अनुष्का की शादी इटली में करने पर अपनी नाराजगी जताई। आपको बता दें कि 12 दिसंबर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली के टस्कनी में बोर्गो फिनोशिएटो रिसॉर्ट में शादी की।












Click it and Unblock the Notifications