Virushka'S Daughter name: विराट-अनुष्का की लाडो का नाम है 'वामिका', जानिए क्या है इसका मतलब?
Virat Kohli and Anushka Sharma name their daughter Vamika: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हाल ही में एक बेटी के माता-पिता बने हैं। जिस दिन से ये खुशखबरी सामने आई है, उस दिन से ही दोनों के फैंस बेटी की तस्वीर देखने के लिए बेकरार है, दोनों सितारे ये बात बखूबी जानते हैं और इसलिए अनुष्का ने अब अपने चाहने वालों की इच्छा पूरी करते हुए अपनी नन्हीं परी की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है और साथ ही अपनी लाडो के नाम खुलासा भी कर दिया है।

'वामिका' है विराट-अनुष्का की बेटी का नाम
अनु्ष्का ने विराट के साथ अपनी गुड़िया की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि 'हम प्यार करते हुए एक साथ रहे, हमारे प्यार और विश्वास को वामिका के आने से एक नया मुकाम मिला है। कुछ ही मिनटों में आंसू, खुशी, चिंता और आनंद हर एक चीज का एहसास हुआ। हमारी नींद गायब है लेकिन दिल भरा है। आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए दिल से शुक्रिया।' कहने का मतलब ये कि विरूष्का की बेटी का नाम 'वामिका' है।
Recommended Video

'वामिका' का अर्थ है 'मां दुर्गा'
वैसे तो विराट-अनुष्का ने अपनी बेटी के नाम की व्याख्या नहीं की है और ना ही इस नाम को चुनने के पीछे का कारण बताया है लेकिन यहां हम आपको बताते हैं कि 'वामिका' का क्या अर्थ होता, दरअसल ये नाम 'मां दुर्गा' का है। जी हांं, 'वामिका' मां भगवती के नाम का पर्याय है। दोनों के फैंस ने दोनों को बधाई देते हुए बेटी के नाम की तारीफ की है। हालांकि तस्वीर में 'वामिका' दिख जरूर रही है लेकिन उसका चेहरा साफ नहीं है।

मीडिया से की थी अपील
बता दें बच्ची के जन्म से पहले ही अनुष्का ने कहा था कि वो अपने बच्चे को लाइम लाइट से दूर रखेगी। वहीं बेटी के जन्म के बाद विराट और अनुष्का ने ऑफिशल स्टेटमेंट जारी किया था , जिसमें उन्होंने लिखा था कि इन सालों में आपने हमें जो प्यार दिया उसके लिए शुक्रिया, आपके साथ यह खास पल सेलिब्रेट करके हमें खुशी हो रही है। पैरंट्स के तौर पर आपसे हमारा निवेदन है कि बेटी की फोटो को क्लिक ना करें। हम अपने बच्चे की प्राइवेसी सुरक्षित रखना चाहते हैं, इसके लिए हमें आपकी मदद और सपोर्ट की जरूरत है।

कोहली ने फैंस के लिए लिखा था ये मैसेज
अपनी बेटी के जन्म की खबर की घोषणा करते हुए भारतीय कप्तान ने Twitter पर लिखा था कि हम आपके साथ साझा करने के लिए रोमांचित हैं कि हमें आज दोपहर एक बच्ची के साथ आशीर्वाद मिला है। हम आपके प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद करते हैं। अनुष्का और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और हम अपने जीवन के इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए धन्य महसूस कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आप इस समय हमारी गोपनीयता का सम्मान कर सकते हैं। लव, विराट।
यहां देखें: अनुष्का शर्मा की पोस्ट
-
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications