Viral Video:बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी में भिड़े भारत-पाक जवान
नयी दिल्ली। फिरोजपुर बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी के दौरान भारत और पाकिस्तान के जवान एक-दूसरे से भिड़ गए। दोनों देशों के जवानों के बीच तनाव को समझना मुश्किल नहीं है। ऐसे में छोटी सी भी नोंक-झोंक कब बड़ी हो जाए इसका अंजादा आप खुद लगा सकते हैं। दरअसल रोज़ की तरह रिट्रीट सेरेमनी पूरी हो रही थी कि तभी भारतीय जवान की कुहनी पाकिस्तान के जवान को जा लगी। बस इतनी सी बात पर पाकिस्तान का जवान गुस्से से आग-बबूला हो गया।

बात बढ़ गई और दोनों देशों के ज वान आपस में बिड़ गए। दोनों देशों के जवानों के बीच मारपीट होता देख अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब झगड़ा शांत नहीं हुआ तो, दोनों देशों के ऑफिसर को मामले को शांत कराने के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा। हालांकि इसे लेकर कोई औपचारिक बयान सेना के अधिकारियों ने नहीं दिया है, लेकिन वहां मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने इस घटना का वीडियो बना लिया,जो कि अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications