सियासी पारे के बीच You Tube पर वायरल हुआ 'निरहुआ' और आम्रपाली का ये हॉट Video, आप भी देखिए
लखनऊ। यूपी के आजमगढ़ में वोटिंग के पहले बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ 'निरहुआ' (Nirahua) ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा था कि उन्होंने जनता के बीच अपनी बातें रखने का काम कर दिया है, अब जनता मतदान करके अपना काम कर रही है, बता दें कि यहां भोजपुरी स्टार (Bhojpuri Star) 'निरहुआ' (Nirahua) का मुकाबला यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से है, वैसे तो आजमगढ़ पूरी तरह से सपा का गढ़ माना जाता है लेकिन इस बार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ 'निरहुआ' (Nirahua) के चुनावी रण में उतरने से यहां मुकाबला काफी रोचक हो गया है।

निरहुआ और आम्रपाली का वीडियो वायरल
वैसे सियासी पारे के बीच भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ 'निरहुआ' (Nirahua) अपने एक वीडियो की वजह से भी इस वक्त काफी चर्चित हैं, उनका और भोजपुरी की स्टार अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का काफी आकर्षित किया है।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ हॉट अंदाज में....
यह वीडियो भोजपुरी फिल्म बेटा के गाने 'तनी छू ला' है, जिसने यूट्यूब पर दर्शकों के बीच तहलका मचा दिया है। गाने में आम्रपाली दुबे और 'निरहुआ' हॉट अंदाज में नजर आ रहे है, लोगों ने इस वीडियो पर काफी फनी कमेंट्स भी किए हैं।

आम्रपाली दुबे ने किया दिनेश लाल यादव के लिए चुनाव प्रचार
वैसे आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान आजमगढ़ में आम्रपाली ने दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के लिए लोगों से वोट करने की अपील की थी। वो और एक्टर पवन सिंह ने घर-घर जाकर 'निरहुआ' के लिए वोट मांगा था और लोगों से उनको जिताने की अपील भी की।
आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी फोटो
'निरहुआ' के लिए चुनाव प्रचार करने आजमगढ़ पहुंची आम्रपाली दुबे ने स्वयं इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी। आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर पवन सिंह और 'निरहुआ' के साथ फोटो शेयर की थी।

निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी काफी हिट
गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा में 'निरहुआ' और एक्ट्रेस आम्रपाली की जोड़ी काफी हिट है, दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में की हैं, उनकी फरवरी में आई फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' ने तो सफलता के नए आयाम लिखे हैं,इस फिल्म का एक हिट गीत 'गोरी तोहर कमर लचकउआ' ने भी उस वक्त सोशल मीडिया पर धूम मचाई थी, उस वीडियो को महज 15 दिनों में 2,576,539 लोगों ने देखा था जो कि अपने आप में एक बड़ा रिकार्ड है।
देखें Video












Click it and Unblock the Notifications