Viral Video Railway Official के लिए बना मुसीबत, 500 का नोट 20 रुपये से बदला, यूजर बोले- संगठित गुंडागर्दी

Viral Video Railway Official के लिए मुसीबत बनकर सामने आया है। वीडियो में रेलवे कर्मचारी काउंटर पर बैंक नोट रिप्लेस करता दिखा है। viral video Railway Official 500 note replace with 20 disciplinary action

Viral Video Railway Official के लिए मुसीबत बना। रेलवे कर्मचारी ने यात्री के 500 रुपये के नोट को 20 रुपये से बदला, लेकिन कैमरे में उसकी चालाकी कैद हो गई। अधिकारियों ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। ट्विटर पर लाखों लोग रेलवे काउंटर के इस कांड को देख चुके हैं। हजारों लोग वीडियो को लाइक भी कर रहे हैं। यूजर्स ने इसे घिनौनी हरकत और कुछ रेलवे कर्मचारियों की संगठित गुंडागर्दी बताते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त और तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

नोट बदलने का वीडियो वायरल

नोट बदलने का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में काउंटर पर 500 रुपये देना और 20 रुपये से बदलने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो 2.03 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। 3100 से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

वीडियो वायरल होने पर सख्ती

वीडियो वायरल होने पर सख्ती

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर एक रेलवे कर्मचारी यात्री से नकदी लेने के समय उसे धोखा देते दिखा। यात्री को नकद लेनदेन के दौरान धोखा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर अधिकारियों ने सख्ती दिखाई है।

500 रुपये लिए, लेकिन...

500 रुपये लिए, लेकिन...

वीडियो क्लिप शुक्रवार को Rail Whispers नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई। पोस्ट के साथ लिखे कैप्शन के मुताबिक, यह घटना मंगलवार को हुई। वीडियो में टिकट काउंटर के पीछे बैठा एक शख्स पैसे की ठगी करता नजर आ रहा है। 500 रुपये लेने के बावजूद, रेलवे कर्मचारी 20 रुपये के नोट के साथ यात्री को बेवकूफ बनाने की कोशिश करता है। 125 रुपये की टिकट जारी करने के लिए और पैसे की मांग करता है।

जेब से निकाले 20 रुपये और 500 'गायब' !

जेब से निकाले 20 रुपये और 500 'गायब' !

वीडियो क्लिप में ग्राहक सुपरफास्ट ग्वालियर ट्रेन में यात्रा की टिकट मांगता है। 500 रुपये का नोट देता है। रेलवे कर्मचारी अपनी जेब से 20 रुपये का नोट निकालकर यात्री का नोट बदल देता है। कर्मचारी 125 रुपये की कीमत का टिकट जारी करने के लिए और पैसे की मांग करता सुना जा सकता है।

नीचे देखें वीडियो---

कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे सेवा और दिल्ली मंडल, उत्तर रेलवे (DRM दिल्ली NR) के अधिकारियों को जानकारी मिली। ट्विटर पोस्ट का जवाब देते हुए, संबंधित रेलवे अधिकारियों ने कहा, "कर्मचारी की पहचान कर उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की गई है।"

रेलवे कर्मचारियों की संगठित गुंडागर्दी

रेलवे कर्मचारियों की संगठित गुंडागर्दी

वीडियो देखने के बाद कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने कहा, "चेन्नई में मेरे साथ ऐसा कई बार हो चुका है। कुछ रेलवे कर्मचारियों की संगठित गुंडागर्दी उन्हें इस तरह के अपराधों में लिप्त होने का साहस देती है।" एक अन्य यूजर ने कहा, "खतरनाक, मैंने पहली बार ऐसा जादू देखा, मैं सोच रहा हूं, अगर उसने क्लिप रिकॉर्ड नहीं की होती तो क्या होता?" "ऐसे लोगों पर शर्म आती है जो दूसरों को धोखा देते हैं और दूसरों की गाढ़ी कमाई हड़प लेते हैं। इस घृणित कृत्य पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+