पाकिस्तानी महिला एंकर ने दी मोदी को धमकी, हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
इन दिनों पाकिस्तान में सब गुस्सा हैं। मीडिया, जनता और खुद पाक सरकार। वजह है दुनिया में अलग थलग पड़ जाना। शायद इन्हीं सब का गुस्सा ये एंकर निकाल रही है।
नई दिल्ली। इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में पाकिस्तानी मीडिया के एक चैनल की एंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दे रही हैं।
हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि एंकर का नाम क्या है साथ ही यह वीडियो पाकिस्तान के किस चैनल का है। वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि एकंर, जोरदार तरीके से प्रधानमंत्री मोदी को 'चेतावनी' दे रही है।

सर्जिकल स्ट्राइक के महीनों बाद आया वीडियो
बता दें कि यह वीडियो भारत की ओर पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के कुछ महीने बाद आया है। भारत की कार्रवाई में लाइन ऑफ कंट्रोल के उस पार सात आतंकी ठिकाने मार गिराने का दावा किया गया था।
अपने शो के दौरान एंकर ने कश्मीर के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा है कि वहां बेदर्दी से बच्चों के आंखों की रोशनी छीन ली गई है।
मोदी साहब आपको लाख बार समझाया है...
वीडियो में एंकर ने कहा है 'मोदी साहब आपको लाख बार समझाया है, लेकिन कब समझ में आया है? हर बार आते हो, बुरी नियत लाते हो, हर बार पीठ दिखाते हो, दुम दबाकर भागते हो, हर बार मार खाते तो और पहले से बुरी तरह खाते हो।'
कहा है कि 'तुम्हारे फौजी,हवाई जहाज, ड्रोन गलती से सरहद पार कर लेते हैं, हम माफ कर देते हैं, लेकिन डरो अगर कहीं हमने सरहद पार कर ली तो ना मान होगा, ना हनुमान होगा, ना ही कोई शक्तिमान, हर लंका ढहा दी जाएगी।'
करीब 1.55 सेकेंड के वीडियो में एकंर ने नाटकीय ढ़ंग से लगभग कविता कहने वाले अंदाज में पीएम को धमकी दी है।












Click it and Unblock the Notifications