Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: सड़क पर केला खाकर फेंका छिलका, देखिए अगले पल इसके साथ क्या हुआ

राह चलते सड़क पर कूड़ा फेकते हुए लोगों को तो आपने बहुत देखा होगा। सरकार और प्रशासन के लाख मना करने के बावजूद लोग सड़क पर कूड़ा फेंकने से बाज नहीं आते और जहां-तहां कचरा फैलाते रहते हैं। ऐसे सभी लोगों को तो सरकार सजा नहीं दे पाती लेकिन एक शख्स को इसकी सजा उसकी किस्मत ने दे दी।

नई दिल्ली। राह चलते सड़क पर कूड़ा फेकते हुए लोगों को तो आपने बहुत देखा होगा। सरकार और प्रशासन के लाख मना करने के बावजूद लोग सड़क पर कूड़ा फेंकने से बाज नहीं आते और जहां-तहां कचरा फैलाते रहते हैं। ऐसे सभी लोगों को तो सरकार सजा नहीं दे पाती लेकिन एक शख्स को इसकी सजा उसकी किस्मत ने दे दी। एक शख्स ने केला खाकर उसका छिलका सड़क पर फेंक दिया था, इसके चंद मिनटों बाद ही उसे अपने कर्मों की सजा मिल गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी इसे ट्विटर पर शेयर किया है।

Viral

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देख-देखकर लोगों का बुरा हाल हो रहा है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि सड़क पर छिलका फेंकने की किसी को ऐसी सजा भी मिल सकती है। एक शख्स बड़े मजे से सड़क पर खड़े होकर केला खा रहा था। केला खाकर उसने उसका छिलका वहीं पास में सड़क पर फेंक दिया। उसे क्या मालूम था कि बिना सोचे-समझे किया गया ये काम उसे इतना भारी पड़ेगा।

शख्स द्वारा फेंके गए केले के छिलके से एक महिला कै पैर फिसल गया और वो तुरंत गिर पड़ी। महिला के हाथ में कैक्टस का एक पौधा भी था जो जाकर सीधा शख्स के पैरों के बीच लगा। इसके बाद शख्स की हालत ही खराब हो गई। इसी को कहते हैं, जैसी करनी वैसी भरनी। इस घटना का वीडियो महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आनंद महिंद्रा ने कहा, 'इसे देखकर हंसते-हंसते थक गया। स्वच्छ भारत के लिए इससे अच्छा ऐड नहीं हो सकता। सरकार इस ऐड का इस्तेमाल नहीं कर सकती लेकिन मैं तो इसे शेयर कर सकता हूं? ये बेवकूफों को सड़क पर कुछ फेंकने से पहले दो बार सोचने को मजबूर करेगा।'

ये भी पढ़ें: VIDEO: पुल पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगा युवक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+