साक्षी ने किया ..मेरे ख्वाबों में.... पर डांस, धोनी मुस्कुराए फिर शरमाए, देखिए Viral Video

मुंबई। हाल ही में कांग्रेस नेता प्रफुल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल की शादी बिजनेसमैन नमित सोनी से हुई है। इस ग्रैंड शादी में पॉलिटीशियन के अलावा बॉलीवुड और खेल जगत के बड़े सितारे भी पहुंचे थे। आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि पूर्णा पटेल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की बहुत करीबी फ्रेंड हैं, इसलिए साक्षी, पूर्णा की शादी से जुड़े हर फंक्शन में जोर-शोर से शामिल हुईं।

साक्षी ने किया मेरे ख्वाबों में........ पर डांस...

इस दौरान उन्होंने जमकर स्टेज पर डांस भी किया, ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसमें साक्षी 'डीडीएलजे' के सुपर हिट गाने 'मेरे ख्वाबों में जो आए' और फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के हिट गीत 'हाय हाय रे हाय लड़का..' पर डांस करती दिख रही हैं।

साक्षी को देखकर मुस्कुराए धोनी

साक्षी को देखकर मुस्कुराए धोनी

खास बात ये है कि महेंद्र सिंह धोनी एकटक साक्षी को डांस करते देख रहे थे और मंद-मंद मुस्कुरा रहे थे लेकिन जब लोगों ने उनकी ओर देखा तो वो शर्माते हुए भी लोगों को नजर आए। इस वायरल वीडियो को लोग जबरदस्त ढंग से पसंद कर रहे हैं और अच्छे-अच्छे कमेंट कर रहे हैं।

जीवा ने भी किया डांस

सिर्फ साक्षी ही नहीं बल्कि पूर्णा पटेल की संगीत सेरेमनी पर उनकी बेटी जीवा ने भी बेहद क्यूट परफॉरमेंस दिया।

पूर्णा पटेव की खास दोस्त हैं साक्षी

पूर्णा पटेव की खास दोस्त हैं साक्षी

मालूम हो कि इस ग्रैंड शादी में बॉलीवुड से शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त, कटरीना कैफ, उवर्शी राउतेला, सोनाक्षी सिन्हा, सोफिया चौधरी, सागरिका घाटगे और नेहा धूपिया जैसे स्टार्स शामिल हुए थे तो वहीं, क्रिकेट वर्ल्ड से महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, जहीर खान, और युवराज सिंह इस शादी समारोह का हिस्सा बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+