Video-सबके सामने खोली गई लड़की की जींस, गौर से देखते रहे साक्षी महाराज

मैनपुरी के बिछवा के फर्दपुर में बीते दिनों भाजपा कार्यकर्ता मैदान सिंह के घर पर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान पुलिस पर तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप भी लगाया गया है। मामले के बाद मैदान सिंह से मिलने उन्नाव भाजपा सांसद साक्षी महाराज मैनपुरी पहुंचे। शर्मनाक बात तो यह है कि सबके सामने लड़की की जींस खोली गई और हमारे सांसद जी उसे गौर से देखते रहे।

Sakshi Maharaj Controversy

देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पीड़ित लड़कियों के चोट के निशान को कैसे साक्षी महाराज देख रहे हैं।

वन इंडिया ने की मैनपुरी एसपी से बात-

इस पूरे मामले के संदर्भ में जब वन इंडिया ने मैनपुरी के एसपी हिमांशु कुमार से बात की तो उन्होंने मामला कुछ और ही बताया। एसपी कुमार के मुताबिक मैदान सिंह अवैध शराब आदि का धंधा अवैध ढंग से करता है। जिसकी शिकायत पर पुलिस छानबीन के लिए पहुंची। लेकिन पुलिस पर मैदान सिंह की ओर से पुरूषों एवं महिलाओं ने पत्थरबाजी कर दी। जिस वजह से पुलिस को वापस लौटना पड़ा।

पढ़ें- साक्षी महाराज ने कहा राम मंदिर निर्माण के बाद ही भाजपा लड़ेगी 2019 का चुनाव

जिसके बाद फिर पुलिस दलबल के साथ पहुंची। और सिर्फ घर की छानबीन की। रही बात जिन लड़कियों को चोट लगी है वो निश्चित तौर पर उन्हें पत्थरबाजी करते वक्त ही लगी हैं।

साक्षी महाराज ने दी धमकी

एसपी हिमांशु कुमार के मुताबिक उन्नाव से भाजपा सांसद जब मैदान सिंह के परिवार से मिलने पहुंचे तो उन्होंने मंच से प्रशासन पर जमकर हमला बोला।

पढ़ें- मुसलमान महिलाओं पर साक्षी महाराज की हेट स्पीच

कुमार के मुताबिक साक्षी महाराज ने यह तक कह दिया कि गर अब पुलिस ने दबिश दी तो उसे गोली झेलनी पड़ेगी।

'न्याय के और भी तरीके हैं'

बातचीत के दौरान एसपी हिमांशु कुमार ने कहा कि यदि उन्हें किसी भी तरह से लगता है कि प्रशासन की गलती है तो वे ह्यूमन राइट्स में जाकर अर्जी लगा सकते थे, अन्य माध्यमों पर भी विचार कर सकते थे। पर, इस तरह का भड़काऊ बयान बेहत गलत है।

साक्षी महाराज पर मुकदमा दर्ज

भड़काऊ बयान देने के मामले में साक्षी महाराज के खिलाफ बिछवा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि यह मामला जांच का विषय बन गया है। जहां एक ओर साक्षी महाराज इसे प्रशासन के इस कदम को सपा की शह के आधार पर भुनाने की कोशिश करेंगे। तो निश्चित तौर पर प्रशासन भी कई बातों को दबाने छिपाने की कोशिश करेगा। हालांकि हकीकत जो भी हो लेकिन सांसद साक्षी महाराज द्वारा दिया गया ये बयान कानून की परिभाषा के अंतर्गत पूर्णतया गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+