प्लेन में फेयरवेल स्पीच देते वक्त रो पड़ी एयर होस्टेस, देखें दिल छू जाने वाला VIDEO

नई दिल्ली, 19 अप्रैल: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक एयर होस्टेस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में इंडिगो की एक फ्लाइट अटेंडेंट प्लेन में फेयरवेल स्पीच देते नजर आ रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में सुरभि नायर नाम की इंडिगो फ्लाइट अटेंडेंट अपनी अपने काम के आखिरी दिन यात्रियों और क्रू मेंबर्स के अन्य सदस्यों को संबोधित करते हुए अपने आंसू रोकने की कोशिश करती नजर आ रही है।

 फेयरवेल स्पीच देते वक्त रो पड़ी एयर होस्टेस

फेयरवेल स्पीच देते वक्त रो पड़ी एयर होस्टेस

वीडियो क्लिप को अमृता सुरेश ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वायरल वीडियो में सुरभि नायर अपने काम के आखिरी दिन स्पीच देने के लिए विमान में पब्लिक-एड्रेस सिस्टम का यूज करते हुए दिख रही हैं। वीडियो में सुरभि कहती दिख रही हैं, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह दिन आएगा। यह मेरे दिल के टुकड़े की तरह है।मुझे नहीं पता कि क्या कहूं।' उन्होंने आगे अपनी कंपनी और सहकर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा, 'इस कंपनी ने मुझे सब कुछ दिया है, यह काम करने के लिए एक शानदार संगठन है।

यात्रियों को कहा थैंक्यू

वह आगे कहती हैं कि, यह सबसे अच्छा है। वे हर कर्मचारी का ख्याल रखते हैं, खासकर हम लड़कियों का। वे हमें बहुत प्यार करते हैं। ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं नहीं जाना चाहती लेकिन मुझे जाना पड़ेगा। सुरभि ने हंसते हुए और अपनी आंसू पोंछते हुए कहा उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया जो उड़ान में उपस्थित हैं उन यात्रियों की वजह से कर्मचारियों को समय पर या समय से पहले वेतन मिल जाता है।

स्पीच सुन लोग भी हो गए इमोशनल

स्पीच सुन लोग भी हो गए इमोशनल

इंटरनेट पर यह वीडियो वायरल हो गया, जिसमें उनके कई सहयोगियों ने उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आर्टिस्ट अलसांद्रा जॉनसन ने लिखा, 'आप एक शानदार क्रू मेंबर थे सुरभि, इससे भी अधिक आप एक अच्छे इंसान हैं। आप बहुत दयालु और विनम्र हैं। आपने अपने आस-पास के सभी लोगों को सहज बनाया। आपके चेहरे पर मुस्कान के बिना मैंने आपको कभी नहीं देखा बढ़ते रहें, आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+