VIDEO: 'किसके कहने पर किए पैसे ट्रांसफर', सुशांत की बहन और जीजा ने स्टाफ को ऐसे फटकारा था
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कथित तौर पर सुशांत की बहन प्रियंका और जीजा सिद्धार्थ तंवर दिख रहे हैं। वे बेहद गुस्से में हैं और सुशांत के लिए काम करने वाले एक शख्स को डांट रहे हैं। इस शख्स का नाम रजत मेवाती बताया जा रहा है। उससे बार-बार पूछा जा रहा है, किसके कहने पर पैसे ट्रांसफर किए। बताओ नहीं तो कड़ी कार्रवाई होगी। आपको बता दें कि रजत उस वक्त सुशांत का फाइनैंस देख रहे थे।

रजत को हटाकर प्रियंका ने सैमुअल को रखा था
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ये वीडियो अप्रैल 2019 का है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेवाती के बाद ही सैमुअल मिरांडा की नियुक्ति हुई थी और प्रियंका ने ही सैमुअल को रखा था। प्रियंका ने सैमुअल का इंटरव्यू लिया था। एफआईआर में ये आरोप है कि सैमुअल को रिया चक्रवर्ती ने रखा था। वो रिया के लिए काम करता था। लेकिन सूत्रों का दावा है कि प्रियंका ने कथित तौर पर सैमुअल को रखा था। मालूम हो कि सैमुअल का ही नाम पटना पुलिस से लेकर सीबीआई तक की एफआईआर में है।
Recommended Video

किसके कहने पर पैसे ट्रांसफर किए, बताओ नहीं तो...
वीडियों में सुशांत के रिश्तेदार बार बार कह रहे हैं कि किसके कहने पर पैसे ट्रांसफर किए। बताओ नहीं तो कड़ी कार्रवाई होगी। बता दें कि इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। सुशांत केस में पैसे को लेकर ही तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। रिया पर इसके आरोप लगे हैं।

प्रियंका, सुशांत की अनबन की खबरें आई थीं
सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह बीते दिनों से सुर्खियों में हैं। सुशांत के फैमिली वकील ने बताया था कि रिया चक्रवर्ती की वजह से कैसे सुशांत और प्रियंका के बीच अनबन हो गई थी। इसके बाद रिया चक्रवर्ती की तरफ से चैट के स्क्रीनशॉट्स वायरल हुए थे जिनमें प्रियंका का जिक्र था।
मौत से डरते थे सुशांत, फिर कैसे कर सकते हैं आत्महत्या
सुशांत के पूर्व ड्राइवर ने हाल ही में एक्टर को लेकर कुछ बातें बताई हैं। रिपब्लिक से बात करते हुए सुशांत के पूर्व ड्राइवर अनिल ने बताया कि वह एक्टर के साथ 15-16 घंटे तक समय बिताते थे। अनिल ने बताया कि उन्होंने सुशांत के साथ 2.5 महीने काम किया, लेकिन फिर अचानक उन्हें निकाल दिया गया। अनिल ने कहा, पता नहीं हमें क्यों निकाला। क्या पता वह गुस्सा हों, लेकिन मेरे अलावा 2 और ड्राइवर और बॉडीगार्ड को निकाला गया था। सुशांत की मौत पर अनिल ने कहा, 'सुशांत सर तो चांद के सपने देखते थे तो यह बात हजम नहीं हो रही कि उन्होंने ऐसा कदम उठाया'। आगे एक किस्सा बताते हुए अनिल ने कहा, एक दिन सुशांत सर लेट हो गए थे और मैं उनका इंतजार कर रहा था। तो इंतजार करते-करते मुझे नींद आ रही थी तो मैं थोड़ी देर गाड़ी में लेट गया। सर आए तो उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं सो रहा था। मैंने कहा नहीं तो उन्होंने कहा, नहीं, नहीं तुम नहीं ड्राइव करोगे। इसके बाद सुशांत सर ने खुद गाड़ी ड्राइव की और मैं दूसरी गाड़ी से आया। अनिल ने आगे कहा, तो जब कोई इंसान मौत से इतना डरता हो वह कैसे आत्महत्या कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
