VIDEO: दो गुटों में भयानक मारपीट, दूर-दूर तक वीडियो वायरल

दोनों के मन में एक दूसरे को लेकर गुस्सा भरा हुआ था। 25 जुलाई के दिन अलीम अपने कुछ दोस्तों के साथ कैफे में दाखिल हुआ और कैफे में बैठे एक तगड़े से व्यक्ति के ऊपर डंडे और लाठी से मारपीट करने लगा।

पुणे। पुणे में दो गुटों की मारामारी का वीडियो सामने आया है। इससे साफ जाहिर होता है कि पुणे में कानून का कितना डर रह गया है। पुणे के एक कैफे में दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह दो गुट एक दूसरे को मरने-मारने पर उतर आए हैं।

VIDEO: दो गुटों में भयानक मारपीट, दूर-दूर तक वीडियो वायरल

ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है, जिसके चलते लोगों के दिलों में दहशत साफ दिखाई दे रही है। दो गुटों की मारामारी एक कैफे में हुई है, जिससे लोगों को अब कैफे और होटलों में भी जाने से डर लग रहा है। दूसरों के झगड़ों का शिकार बन जाने का डर लोगों को सता रहा है। पुणे के नानापेठ परिसर के एक कैफे में कुछ दिनों पहले दो गुटों में मारपीट का घटना हुई थी। अलीम शेख और करीम शेख दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

दोनों के मन में एक दूसरे को लेकर गुस्सा भरा हुआ था। 25 जुलाई के दिन अलीम अपने कुछ दोस्तों के साथ कैफे में दाखिल हुआ और कैफे में बैठे एक तगड़े से व्यक्ति के ऊपर डंडे और लाठी से मारपीट करने लगा। इसके जवाब में कैफे में मौजूद लोगों ने भी विरोध के रूप में मारपीट की। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि कैसे रॉड और बाकी हथियारों से मारपीट शुरू है और कैफे में तोड़फोड़ भी शुरू है। मारपीट का ये भयानक प्रकरण सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस सात लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी कर चुकी है। बता दें कि पुणे के सहकारनगर पुलिस स्टेशन में पूरा मामला दर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+