सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विग कमांडर अभिनंदन का ये नया वीडियो, साथियों को दिया ये खास मैसेज
श्रीनगर। पाकिस्तान की सीमा में घुसकर लड़ाकू विमान F-16 को ढेर करने वाले विंग कमांडर अभिनंदन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह सेना के जवानों के साथ तस्वीरें क्लिक कराते और बात करते नजर आ रहे हैं। फौजी साथी उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। सभी काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि भारतीय वायु सेना ने कश्मीर घाटी में सुरक्षा कारणों के चलते श्रीनगर एयर बेस से अभिनंदन का ट्रांसफर कर दिया है।अब अभिनंदन को पश्चिमी क्षेत्र में महत्वपूर्ण एयरबेस पर तैनात किया गया है।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद ये उनका पहला वीडियो है
इस 1.59 सेकेंड के वीडियो में कमांडर अभिनंदन को उनके साथी घिरे नजर आ रहे हैं। विंग कमांडर अभिनंदन पहले साथी अफसरों के साथ फोटो खिंचवाते हैं। इसके बाद साथी अफसरों के बीच विंग कमांडर अभिनंदन के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी हुई है। इसके बाद अभिनंदन फौजी साथियों के साथ भारत माता की जय और एयरफोर्स विंग की...जय बोल रहे हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद ये उनका पहला वीडियो है।
अभिनंदन ने बताया उन्होंने सभी के साथ ये फोटो क्यों खिंचाई
फौजियों के साथ फोटो खिंचाने के बाद अभिनंदन ने बताया कि उन्होंने सभी के साथ ये फोटो क्यों खिंचवाए। वीडियो में अभिनंदन कहते दिख रहे हैं कि, अभी मैं आपको बताता हूं कि मैंने इतने फोटो आप लोगों के साथ क्यों खिंचावाए। ये सारे फोटो आपके लिए नहीं, बल्कि आपके परिवार के लिए है। मैं उनसे खुद से नहीं मिल पाया, लेकिन जब आप उनसे मिलोगे, तो मेरी तरफ से ऑल द बेस्ट कहना। मेरे ठीक होने के लिए बहुत सारे लोगों ने दुआएं की। उनमें से आपके परिवारवाले भी थे। ये सारे फोटो आपके परिवार के लिए हैं। इसके बाद तालियां बजाकर उनके साथी ऑफिसर विंग कमांडर अभिनंदन का स्वागत करते हैं।

जल्द ही अभिनंदन एक बार फिर फाइटर प्लेन उड़ाते दिखेंगे
अभिनंदन वर्तमान ने इसी साल 27 फरवरी को नियंत्रण रेखा पर एक हवाई लड़ाई के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के एक एफ-16 विमान को मार गिराया था। लड़ाई में अभिनंदन का मिग-21 भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उसके बाद पाकिस्तान ने उन्हें पकड़ लिया था। उन्हें पहली मार्च को रिहा किया गया था। सेना के सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही अभिनंदन एक बार फिर फाइटर प्लेन उड़ाते दिखेंगे।
अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications