वायरल वीडियो: आप नेता ने पुलिस के सामने युवक को बेरहमी से पीटा
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पार्टी का नेता एक युवक की पिटाई कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि वीडियो पुलिस भी दिखाई दे रही है, लेकिन पुलिसकर्मी आम आदमी पार्टी नेता को रोक नहीं रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 14 नवंबर 2018 का है। यह मामला दिल्ली के अमन विहार इलाके का है। दिल्ली में आप नेता ने एक युवक को पुलिस के सामने अर्धनग्न कर इतनी बेरहमी से पीटा कि वह अधमरा हो गया।

आम आदमी पार्टी का जो नेता युवक की पिटाई कर रहा है, उसका नाम सौरव झा बताया जा रहा है। यह पार्टी की पूर्वी उत्तर प्रदेश की ईकाई का प्रतिनिधि है। जिस युवक को वीडियो में पीटा जा रहा है उसका नाम विकास बताया जा रहा है। विकास को डंडे से बड़ी ही बेदर्दी के साथ पीटा जा रहा है। यहां तक कि उसके तन पर कपड़े भी आधे ही बचे हैं। जिस वक्त मारपीट हो रही है, उस वक्त एक पुलिसकर्मी भी मौजूद दिखाई दे रहा है, लेकिन वह चुपचाप खड़ा है।
न्यूज चैनल एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक, विकास के खिलाफ छेड़छाड़ समेत कई प्रकार के मामले दर्ज हैं। विकास के भाई पर गैंगरेप का आरोप भी लग चुका है। आरोप यह है कि सौरव झा ने विकास के भाई का केस दबान के लिए 25 लाख रुपए की डिमाडं की थी। परिवार ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। विकास के परिवार का आरोप है कि इसी बात पर सौरव झा को गुस्सा आ गया और उसने विकास की बेदर्दी से पिटाई कर दी।
आरोप है कि सौरव झा ने विकास के साथ ही उसके पिता की भी पिटाई की है। दूसरी ओर सौरव झा ने यह बात स्वीकार कर ली है कि वीडियो में जो युवक पिटाई करता दिख रहा है, वो वही है। उसका कहना है कि विकास और उसके दोस्त आसपास के लोगों को परेशान कर रहे हैं। विकास और उसका भाई के खिलाफ कई महिलाओं से बदसलूकी के मामले दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications