Video: अपने बच्चे से मिलने के बाद हथनी ने इंसानों की तरफ किया इशारा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर हाथी और उसके बच्चे की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी जिसमें कुछ लोग उन्हें पटाखों से परेशान कर रहे थे। हाथी और उसके बच्चे का एक वीडियो फिर वायरल हुआ है, लेकिन ये पिछली तस्वीर से ठीक उलट है। इस वीडियो में हथनी इंसानों के प्रति आभार व्यक्त कर रही है।
थट्टेकड़। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर हाथी और उसके बच्चे की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी जिसमें कुछ लोग उन्हें पटाखों से परेशान कर रहे थे। हाथी और उसके बच्चे का एक वीडियो फिर वायरल हुआ है, लेकिन ये पिछली तस्वीर से ठीक उलट है। इस वीडियो में हथनी इंसानों के प्रति आभार व्यक्त कर रही है। उसने अपनी सूंड एक झुंड की तरफ उठाकर कृतज्ञता दिखाई।

केरल के थट्टेकड़ में हाथियों का एक झुंड नदी पार कर रहा था जब एक बच्चा बड़े गड्ढे में जा गिरा। बच्चे को बचाने के लिए हाथियों ने काफी कोशिश की लेकिन वो उसे नहीं निकाल पाए। हाथी के बच्चे की ये हालत जब जंगल के अधिकारियों ने देखी तो वो फौरन गांववालों की मदद लेकर उसे इस परेशानी से बचाने के लिए दौड़े।
लोगों और क्रेन की सहायता से हाथी के बच्चे को गड्ढे से निकाला गया। गड्ढे से निकलते ही बच्चा सबसे पहले अपनी मां की तरफ दौड़ा। अपने बच्चे से मिलने के बाद हथनी ने इंसानों का शुक्रिया बड़े ही अलग तरीके से किया। उसने इंसानों की तरफ अपनी सूंड उठाई और आभार व्यक्त किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे अब तक 2,97,000 लोग देख चुके हैं।
ये भी पढ़ें: एंजलीना जॉली के जैसे दिखने वाली लड़की ने किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे की शक्ल की ये हालत












Click it and Unblock the Notifications