Photos: मेहंदी के फंक्शन में 58 लाख की साड़ी पहन पहुंचीं उर्वशी रौतेला, तस्वीरों से नजर हटा पाना मुश्किल
Photos: मेहंदी के फंक्शन में 58 लाख की साड़ी पहन पहुंचीं उर्वशी रौतेला, तस्वीरों से नजर हटा पाना मुश्किल
मुंबई, जून 24। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी लुक्स और फैंशन स्टेंटमेंट के लिए जानी जाती है। उर्वशी फैशन को प्रॉयोरिटी पर रखती है। वो अपने स्टाइल से समझौता नहीं करती। फिल्मों के साथ वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। इन दिनों उनका नया लुक चर्चा का छाया हुआ है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने ऐसी साड़ी पहनीं कि चारों तरफ उसे लेकर बातें होने लगी। इस साड़ी की कीमत जान लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई।

उर्वशी ने पहनीं 58 लाख की साड़ी
मशहूर एक्टर मनोज कुमार की पोती मुस्कान की मेंहदी सेरेमनी में उर्वशी रौतेला ट्रेडीशनल लुक में पहुंचीं। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने अपनी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसे देख लोग उनकी तारीफ किए नहीं थक रहे हैं। इस तस्वीरें लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उर्वशी की साड़ी ने। मल्टीकलर की गुजराती पॉोला साड़ी में उर्वशी गजब की खूबसूरत लग रही है। इस साड़ी के साथ उन्होंने बेहद सिंपल मेकअप किया है और हैवी ज्लैवरी पहनी हैं। इस खास गुजराती पटोला साड़ी को डिजाइनर आशा गौतम ने खासतौर पर क्यूरेट किया था।

उर्वशी के लुक ने ढ़ाया कहर
उर्वशी ने मल्टीकलर की पटोला साड़ी में बेहद ग्लैमरस लुक लिय है। साड़ी के साथ ब्लू ब्लाउज का कॉम्बिनेशन उनके लुक को बढ़ा रहा है। अगर कीमत की बात करें तो इस साड़ी की कीमत 58 लाख बताई जा रही है। इस फंक्शन के लिए उर्वशी ने अच्छा खासा अमाउंट खर्च किया ईटाइम्स के मुताबिक उर्वशी के स्टाइलिस्ट तुषार कपूर ने उनकी स्टाइलिंग की थी। इस लुक पर उन्होंने करीब 60 लाख रुपए खर्च किए।

6 महीने में तैयार होती है पटोला सड़ी
उर्वशी की गुजराती पटोला साड़ी पहनी है, जिसे बनने में 6 महीने का वक्त लगता है। इसे तैयार करने के लिए 600 ग्राम सिल्क थ्रेंड लगते हैं, जिसे अलग-अलग रंगों में रंगा जाता है। फिर उसकी बुनाई में करीब 25 दिन का वक्त लगता है। इसे तैयार करने के लिए 12 लोगों की मेहनत लगी। खुद उर्वशी ने अपनी तस्वीर के साथ लिखा है कि ये साड़ी उनकी सबसे पसंदीदा गुजराती पटोला साड़ी है। उन्होंने लिखा कि क्लासिक पटोला साड़ी 300 साल तक चलती है। उनका न तो रंग फीका पड़ता है न ही ब्राइटनेस। उर्वशी के इस लुक को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications