Viral News: बॉस के 45 मिनट देर से आने पर कैंडिडेट ने ठुकरा दी नौकरी,जाने मजेदार किस्सा
Viral News: सोशल मीडिया पर तो आपने एम्प्लॉय और बॉस के कई इंट्रेस्टिंग किस्से देखे-सुने होंगे लेकिन अब एक इंटरव्यूअर और कैंडिडेट के बीच हुई मजेदार बातचीत वायरल हो रही है। दरअसल एक कैंडिडेट ने अपने इंटरव्यूअर को समय पर ना आने के कारण निराशा व्यक्त की है और उसके जॉब ऑफर को अस्वीकार कर दिया।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, एक नौकरी आवेदक ने कहा कि उसका इंटरव्यूअर 45 मिनट देरी से आया, जिससे वह परेशान हो गई और नौकरी छोड़ दी। अब इनके बीच हुए मजेदार चैट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है।

महिला ने ठुकरा दी नौकरी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक निकोल नाम की महिला ने एक कंपनी के जॉब ऑफर को बस इसलिए रिजेक्ट कर दिया क्योंकि उसका इंटरवयू लेने वाला व्यक्ति 45 मिनट की देरी से पहुंचा था। उस कैंडिडेट ने बताया कि, "वह इस पद को अस्वीकार कर रही है,मुझे नौकरी मिल गई थी लेकिन मैने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।"
निकोल ने उस व्यक्ति को मेल किया और कहा, "हाय, आपके जवाब के लिए धन्यवाद। मैंने इस पर बहुत विचार किया है, और मैं आपके प्रस्ताव की सराहना करती हूँ, मुझे डर है कि मुझे इस समय मना करना पड़ेगा। यह कहते हुए मुझे दुख हो रहा है, लेकिन कल हमारी मुलाकात मेरी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। मुझे उम्मीद थी कि आप समय पर आएँगे और उस समय मुझसे मिलेंगे जिस पर हम दोनों सहमत थे। आप न सिर्फ देर से आए, बल्कि जब मैंने इस पर आपसे बात की तो आप बहाने बनाने लगे। ये वे गुण नहीं हैं जो मैं एक बॉस में चाहती हूँ। मुझे लगता है कि आपका ये व्यवहार उचित नहीं था।"
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएँ
निकोल का ये पोस्ट सोशल मीडिया यूजर्स को खूब हंसा रहा है और इस पर लोग अपनी अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर्स ने कहा कि एक बार उसे भी इस सिचुएशन से गुजरना पड़ा था हालांकि उसके इंटरव्यूअर अब तक के सबसे अच्छे बॉस निकले।
वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि एक इंटरव्यू में मुझे लगभग 25 मिनट तक इंतजार करना पड़ा क्योंकि वह देर से आ रही थी। हालांकि मुझे पता चला कि वो मैनेजर एक बहुत बड़ा क्षेत्र को कवर करती हैं और काफी बिजी रहती हैं लेकिन मैने अब तक की सबसे अच्छा बॉस और सबसे अच्छी नौकरी पाई है।












Click it and Unblock the Notifications