विंग कमांडर अभिनंदन ने गिराया था पाकिस्तान का F-16, वीर चक्र नोट आया सामने
नई दिल्ली। पिछले वर्ष 27 फरवरी को जम्मू कश्मीर के आसमान में हुई डॉग फाइट के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने पाकिस्तान एयरफोर्स (पीएएफ) के फाइटर जेट एफ-16 को ढेर कर दिया था। इस बात की पुष्टि एक बार फिर इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) की तरफ से की गई है। अभिनंदन ने अपने मिग-21 से एफ-16 को ढेर किया था। विंग कमांडर अभिनंदन को मिले वीर चक्र के साइटेशन को आधिकारिक तौर पर जारी किया गया है। इस साइटेशन में ही इस बात की सार्वजनिक जानकारी को साझा किया गया है।

27 फरवरी को जम्मू कश्मीर में पाक एयरफोर्स
वीर चक्र के साइटेशन में लिखा है, 'दुश्मन की अदद और सुपीरियर टेक्नॉलजी के बावजूद, विंग कमांडर वर्तमान ने अपनी जान की परवाह नहीं की और पूरी हिम्मत के साथ दुश्मन के विमान से भिड़ गए।' यह पहली बार है जब वीर चक्र के इस साइटेशन को सबके सामने लाया गया है। इंडियन एयरफोर्स की तरफ से हमेशा से ही यह बात कही गई है कि अभिनंदन ने पाक के एफ-16 को ढेर कर दिया था। पिछले साल 26 फरवरी को बालाकोट एयरस्ट्राइक को आईएएफ ने अंजाम दिया था। इसके अगले दिन यानी 27 फरवरी को पाक के फाइटर जेट्स जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में दाखिल हो गए थे। इसके बाद आसमान में दोनों देशों की वायुसेनाएं एक-दूसरे के सामने थीं।

एडवांस्ड एफ-16 था विंग कमांडर के सामने
पाकिस्तान की तरफ से फाइटर जेट्स जिसमें एफ-16 के अलावा चीन के जेएफ-17 शामिल थे, भारत की सीमा में दाखिल हो गए थे। ये फाइटर जेट्स बियॉन्ड विजुअल रेंज (बीवीआर) एयर-टू-एयर मिसाइलों के अलावा ऐसे एडवांस्ड हथियारों से लैस थे जो हवा से जमीन पर हमला कर सकते थे। विंग कमांडर अभिनंदन उस मिशन का हिस्सा थे जिसे श्रीगनर एयरबेस से दुश्मन के फाइटर जेट्स का पता लगने के बाद लॉन्च किया गया था। इस साइटेशन में विंग कमांडर वर्तमान की त्वरित सोच के साथ तुरंत एक्शन लेने को भी सराहा गया है।

असाधारण युद्ध कौशल का प्रदर्शन
साइटेशन के मुताबिक, 'असाधारण युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया और दुश्मन की हर रणनीति का ज्ञान रखते हुए विंग कमांडर वर्तमान ने अपने एयरबॉर्न इंटरसेप्ट रडार से कम ऊंचाई वाले एयरस्पेस का पता लगाया और दुश्मन के एयरक्राफ्ट को घेरा जो कि भारतीय लड़ाकू इंटरसेप्टर पर हमला करने को तैयार था।' इसमें आगे लिखा है, 'विंग कमांडर वर्तमान ने फॉर्मेशन के दूसरे पायलट्स को इस अचानक पैदा हुए खतरे के बारे में अलर्ट किया। इसके बाद उन्होंने पूरी ताकत के साथ दुश्मन पाकिस्तान के एयरक्राफ्ट पर हमला बोला।'

दुश्मन के कब्जे में भी नहीं मानी हार
साइटेशन में यह भी लिखा है कि दुश्मन ने उन्हें पकड़ लिया था इसके बाद भी उन्होंने एक मार्च तक उस विपरीत स्थिति का असाधारण और बहादुर तरीके से सामना किया। साइटेशन के मुताबिक विंग कमांडर अभिनंदन ने जो किया उसके बाद सेनाओं का मनोबल खासतौर पर वायुसेना का मनोबल बहुत ऊंचा हुआ है। उन्होंने असाधारण वीरता का प्रदर्शन किया जबकि उकनी खुद का जान खतरे में थी। साथ ही ड्यूटी के प्रति भी उनकर असाधारण सोच इस दौरान नजर आई।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications