निजामुद्दीन मरकज में आए विदेशियों ने वीजा नियमों का किया उल्लंघन: सरकारी सूत्रों का दावा

निजामुद्दीन मरकज में आए विदेशियों ने वीजा नियमों का किया उल्लंघन: सूत्र

नई दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज में ठहरे लोगों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद हड़कंप है। यहां देश विदेश के काफी लोग इकट्ठा हुए थे। एक तरफ मरकज में लोगों के इकट्ठा ना होने को लेकर जारी गाइडलाइन को पूरा ना करने के आरोप हैं तो वहीं ये भी सामने आया है कि यहां आए विदेशी लोगों ने वीजा नियमों का भी उल्लंघन किया है।

violation of visa rules by foreigners in Nizamuddin Delhi Government sources

एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है, गृह मंत्रालय ने पाया है कि भारत सरकार के वीजा नियमों के मुताबिक, धार्मिक विचारधारा का प्रचार करना, धार्मिक स्थानों में भाषण देना, धर्म से संबंधित ऑडियो-विज़ुअल या पर्चे बांटने की अनुमति नहीं है। इन लोगों के इन नियमों को ना मानने की बात सामने आ रही है।

बता दें कि निजामुद्दीन मरकज से अब तक 1033 लोगों को निकाला गया। 334 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और 700 को क्वारंटाइन केंद्र भेजा गया है निजामुद्दीन स्थित मरकज में मलेशिया, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, किर्गिस्तान सहित 2,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने 1 से 15 मार्च तक तब्लीग-ए-जमात में हिस्सा लिया था। यहां से देश के अलग-अलग हिस्सों में गए लोगों में भी कोरोना के मामले सामने आए हैं। सोमवार को निजामुद्दीन स्थित मरकज में शामिल होने वाले छह लोगों की तेलंगाना में कोरोनावायरस से मौत हो गई। अंडमान में 10 लोगों की रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन 10 में 9 लोग वह हैं जो दिल्ली कि मरकज में शामिल हुए थे।

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या मंगलवार को 1200 को पार कर गई है। वहीं 32 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। दुनियाभर में अब तक सात लाख 86 हजार मामले कोरोना के आ चुके हैं। वहीं 37 हदार लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+