पश्चिम बंगाल में राम नवमी पंडाल में हिंसा, 4 लोग घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राम नवमी के मौके पर हुई हिंसा में चार लोग घायल हो गए हैं। यह घटना बर्धमान इलाके की है, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम नवमी के लिए पंडाल सजाया था। तभी कुछ लोगों ने पंडाल में हमला बोला और जमकर तोड़फोड़ की। जिसके बाद हुई हिंसा में चार लोग घायल हो गए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि इस घटना के पीछे टीएमसी का हाथ है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है।

वरज

टीएमसी पर हमला बोलते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि टीएमसी ने जानबूझकर इस पंडाल को नुकसान पहुंचाया है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि जिस तरह से लोग भाजपा के प्रयासों का समर्थन कर रहे हैं उससे टीएमसी विचलित है। इसी बाद की हताशा की वजह से टीएमसी कार्यकर्ता हिंसा पर उतारू हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+