सरकार बृजभूषण सिंह को बचा रही, अमित शाह से पूछिए क्यों गिरफ्तारी नहीं हो रही: विनेश फोगाट

बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग के बीच विनेश फोगाट ने कहा कि उन्हें सरकार बचा रही है। अमित शाह से यह पूछिए कि आखिर उन्हें क्यों गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रही पहलवान विनेश फोगाट ने रविवार को सरकार पर आरोप लगाया है कि वह बृजभूषण शरण सिंह को बचा रही है। दरअसल खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 7 जून को कहा था कि पुलिस इस मामले में 15 जून तक चार्जशीट फाइल कर देगी।

फोगाट ने कहा कि बृजभूषण शरण को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है ये आपको अमित शाह से पूछना चाहिए। बृजभूषण इतने ताकतवर हैं कि सरकार उन्हें बचा रही है। लिहाजा उन्हें गिरफ्तार कराना आसाना नहीं है, हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

vinesh phogat

पहलवन लगातार बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। पहलवानों ने 23 अप्रैल को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन शुरू किया था। सरकार ने पहलवानों की कई मांगों को मान लिया है, जिसम उनकी यह मांग भी शामिल है कि बृजभूषण शरण सिंह के परिवार का कोई भी सदस्य भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव नहीं लड़ेगा।

इस बीच साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट के नेतृत्व में चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन पर उनका कहना है कि जबतक बृजभूषण शरण सिंह जेल नहीं जाते हैं वह अपना प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे। अमित शाह से पहलवानों की मुलाकात को लेकर फोगाट ने कहा कि उन्होंने कुछ प्रस्ताव दिए थे, उन्होंने कहा कि बृजभूणष शरण सिंह को गिरफ्तार करने के अलावा ये लोग बाकी सब कर रहे हैं।

फोगाट ने कहा कि मैं यह नहीं कह सकती हूं कि प्रदर्शन कब खत्म होगा। हमारी लड़ाई एक दिन खत्म हो जाएगी, लेकिन देश के वरिष्ठ नागरिक यह लड़ाई लड़ रहे हैं। हम उनके साथ हैं, लिहाजा कुछ लड़ाई इस धरती पर कभी खत्म नहीं होगी। लोग शहीद हो रहे हैं, बेरोजगारी का संकट है, सरकार को तमाम मुद्दों के बारे में सोचना चाहिए।

क्या यह जरूरी है कि लोगों को हर जरूरत के लिए सड़क पर उतरना पड़े, यह देश के लिए अच्छा नहीं है। हम यहां धरने पर बगैठे हैं, परिवार को पीछे छोड़कर। सरकार लोगों की सेवा के लिए बनती है नाकि उन्हें दुख पहुंचाने के लिए।

किसान फसलों की न्यूनतम कीमत की मांग कर रहे हैं। जो किसान देशभर का पेट भरते हैं, पूरे साल खेत में कड़ी मेहनत करते हैं, उन्हें उनकी फसल का सही दाम मिलना चाहिए, उनकी कड़ी मेहनत की उन्हें कीमत मिलनी चाहिए। हम किसानों के संघर्ष के साथ हैं। हम किसानों के परिवार से आते हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+