विनेश फोगाट का बड़ा आरोप, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मामले को दबाने की कोशिश की
पहलवान विनेश फोगाट ने अनुराग ठाकुर पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह मामले को दबाने की कोशिश की।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवान लगातार आंदोलन कर रही हैं। महिला पहलवानों का आरोप है कि बृजभूषण शरण सिंह मामले को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दबाने की कोशिश की है।
महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि किसी ताकतवर व्यक्ति के खिलाफ खड़े हो पाना काफी मुश्किल होता है, खासकर ऐसे व्यक्ति के खिलाफ जो लंबे समय से उस पद पर हो और अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहा हो।
गौर करने वाली बात है कि पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन रहे हैं। ये पहलवान बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार किए जाने की मांग कर रहे हैं।
मीडिया से बात करते हुए विनेश फोगाट ने कहा कि प्रदर्शन शुरू करने से पहले हमने अधिकारी से मुलाकात की थी, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद हमे धरने पर बैठना पड़ा।
विनेश फोगाट ने कहा कि तीन-चार महीने पहले हम जंतर मंतर पर बैठे थे, हमने अधिकारियों से मुलाकात की ती, हमने उन्हें सबकुछ बताया था, कैसे महिला खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण किया गया और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया। जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तो हमे धरने पर बैठना पड़ा।
विनेश फोगाट ने कहा कि खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कोई कार्रवाई नहीं की, उन्होंने जांच कमेटी का गठन करके मामले को दबाने की कोशिश की। हमने अपना प्रदर्शन अनुराग ठाकुर से मुलाकात के बाद खत्म कर दिया था। सभी खिलाड़ियों ने आप बीती बताई थी, लेकिन उन्होंने जांच कमेटी बनाकर मामले को दबाने की कोशिश की, उस वक्त कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हमने नया नियम बनाया है जिसकी वजह से खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन यह ओलंपिक के बारे में नहीं है बल्कि यौन शोषण के बारे में है। अगर मैं ओलंपिक के नियमों की बात करूं तो फेडरेशन उन लोगों का ट्रायल लेगा जो ओलंपिक के लिए आएंगे, वह जिसका चाहे ट्रायल ले सकते हैं।
गौर करने वाली बात है कि बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर मैं इस्तीफा देता हूं तो ऐसा लगेगा कि मैंने आरोपों को स्वीकार कर लिया है। इसपर विनेश फोगाट ने कहा कि हम सिर्फ न्याय चाहते हैं।
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि 90 फीसदी हरियाणा के खिलाड़ी उनके पक्ष में हैं, जबकि एक परिवार के पहलवान मेरे खिलाफ धरना दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications