Vinesh Phogat Olympics: अब भी आस बाकी है, हरीश साल्वे और विदुषपत सिंघानिया करेंगे CAS के समक्ष अपील
Harish Salve: पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में महिलाओं की 50 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए पहलवान विनेश फोगट की दावेदारी का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे और विदुषपत सिंघानिया करेंगे। वे दोपहर 2 बजे कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) के समक्ष उनका मामला पेश करेंगे।
हरीश साल्वे भारत के प्रतिष्ठित और महंगे वकीलों में शामिल हैं। वह 68 साल की आयु में भी वह बेहद एक्टिव हैं। उन्होंने कई बड़े केस लड़कर अक्सर ही सुर्खियों में पाई हैं। हरीश साल्वे कई मामलों पर सदा ही अपने विचार भी साझा करते रहते हैं। साल्वे ने वर्ष 2017 में ICJ में लड़ा पाकिस्तान जेल में बंद कुलभूषण जाधव का केस लड़ा था। इसके लिए उन्होंने केवल 1 रुपए फीस ली थी।

ज्ञात हो कि भारतीय ओलंपिक संघ विनेश की अपील का समर्थन कर रहा है, क्योंकि निर्धारित वजन सीमा से 100 ग्राम अधिक होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। प्रतियोगिता के दूसरे दिन यह अयोग्यता हुई, जबकि पहले दिन उनका प्रदर्शन शानदार रहा था।पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगट ने पहले दिन तीन मुकाबले जीते थे, जिसमें जापान की मौजूदा चैंपियन यूई सुसाकी पर शानदार जीत भी शामिल थी। हालांकि, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के नियमों के मुताबिक , प्रतियोगिता के दौरान वजन सीमा से अधिक वजन उठाने वाले किसी भी पहलवान का परिणाम रद्द कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें याद रहेगी शादी, बाढ़ में फंसे दूल्हा और दुल्हन, गोद में उठाकर पार कराया गया नाला












Click it and Unblock the Notifications