Puducherry: मॉर्निंग वॉक पर निकले विनायगर मंदिर के हथिनी 'लक्ष्मी' की मौत, शोक में डूबे लोग
Puducherry: मॉर्निग वॉक पर निकली हथिनी लक्ष्मी की बुधवार सुबह मौत हो गई। लक्ष्मी की मौत की खबर सुनकर आंखों में आसुओं के साथ उसे अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे।
Puducherry: पुडुचेरी के मनकुला विनायगर मंदिर की काफी प्रसिद्ध हथिनी लक्ष्मी बुधवार सुबह मॉर्निग वॉक निकली थी। इस दौरान लक्ष्मी अचानक बेहोश हो गई और उसकी मौत हो गई। लक्ष्मी की मौत से इलाके में लोग शोक में डूब गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हथिनी लक्ष्मी साल 1995 में 5 साल की उम्र में मनकुला विनायगर मंदिर में आई थी और तब से उसे भक्तों का बहुत प्यार मिला है।

लक्ष्मी का शांत और सज्जन स्वभाव के लिए जानी जाती है। सज्जन स्वाभ ही भक्तों को अपनी और आकर्षित करता था। लक्ष्मी को उसका महावत सुबह की सैर के लिए ले गया था, तभी वो रास्ते में अचानक मूर्छित हो गई। आनन-फानन में पशु डॉक्टरों को बुलाया गया था, लेकिन वो लक्ष्मी को बचाने में असफल रहे। लक्ष्मी की मौत की खबर सुनते ही लोग भारी मन के साथ अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे।
लक्ष्मी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लक्ष्मी के मरने के बाद सामने आए वीडियो में हजारों की भीड़ उसके शव को घेरे दिखाई पड़ी रही है। लक्ष्मी के शव को क्रेन से उठाने की कोशिश की जा रही है और लोगों ने उसके शव पर फूल रखे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications