अंधविश्वास: बिहार में डायन बताकर दंपत्ति को गोलियों से भून डाला

बांका। अंधविश्वास के अंधे लोगों ने बिहार के बांका जिले में शुक्रवार तड़के डायन बता कर एक दंपति को गोलियों से भून दिया। पूरा गांव घटनाक्रम को देखता रहा, लेकिन किसी ने भी विरोध की हिम्मत नहीं की। पुलिस के अनुसार, जिले के बंधुआ कुरावा सहायक थाना क्षेत्र स्थित दोवारबे गांव निवासी विशेश्वर यादव की पत्नी कुछ दिन पहले बीमार हो गई थी और उसके बाद उनकी मौत हो गई थी।

Villagers shoot couple due to aligation of witch in Bihar
विशेश्वर के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके चाचा ललित यादव की पत्नी गेदो देवी ने ही जादू-टोना कर उसकी पत्नी को बीमार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों परिवार के बीच कई बार लड़ाई हुई। बांका के पुलिस उपाधीक्षक शशि शंकर ने बताया कि घटना का बदला लेने के लिए विशेश्वर और उसके पिता लालू यादव ने ललित व गेदो की गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिवार वालों ने बंधुआ कुरावा सहायक थाना में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें लालू और विशेश्वर को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वृद्ध दंपती गांव में अकेले रहते थे, जबकि उनके दो बेटे बंगलुरू में नौकरी करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+