'मानवता के लिए होगी बहुत बड़ी बात', चंद्रयान-3 मिशन पर बोले विक्रम साराभाई के बेटे कार्तिकेय
Vikram Sarabhai Son Kartikeya on Chandrayaan 3 Mission: चंद्रयान-3 की आज करीब साढ़े 6 बजे चंद्रमा पर लैंडिंग होने वाली है। चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए स्कूलों-कॉलेजों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर इसरो के संस्थापक विक्रम साराभाई के बेटे कार्तिकेय सारभाई ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा दिन है। यह सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि इस ग्रह पर किसी के लिए भी इतनी सटीकता से इसे भेजने के लिए एक बड़ी बात है। इसके साथ हम चंद्रयान-3 भेजने में सक्षम हुए हैं। वह भी एक ऐसी प्रक्रिया के माध्यम से जो दूसरों से अलग है।

उन्होंने कहा कि विज्ञान और इंजीनियरिंग में हम गलतियों से सीखते हैं। यह मानवता के लिए बहुत बड़ी बात होगी, क्योंकि चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर आज तक कोई नहीं उतर सका है।
अब कुछ ही घंटों बाद चंद्रयान-3 इतिहास रचने वाला है। इसरो वैज्ञानिक को लोग बधाई दे रहे हैं। कुछ घंटों बाद चंद्रयान-3 का सफल लैंडिंग होगा। वहीं, पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका से चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। बता दें कि पीएम मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।
इसरो का तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला है। यदि लैंडर लैंडिंग में सफल रहता है, तो यह पहली बार होगा कि किसी अंतरिक्ष यान ने इस क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग की है। लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण शाम 5:20 बजे शुरू होगा। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था।
विक्रम साराभाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक माना जाता है। वह एक भारतीय भौतिक विज्ञानी और उद्योगपति थे, जिन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान शुरू किया और भारत में परमाणु ऊर्जा विकसित करने में मदद की।
यह भी पढ़ें- 'चंद्रयान-3' और विक्रम लैंडर का प्रकाश राज ने उड़ाया मजाक, लोगों ने कहा 'देशद्रोही' और फिर......












Click it and Unblock the Notifications