विक्रम भट्ट ने कबूली एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और अमीषा पटेल के साथ अफेयर की बात, सुसाइड की कोशिश

डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने कबूला इस एक्ट्रेस के साथ अफेयर की बात। शादी टूटने से थे निराश।

मुंबई। बॉलिवुड फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपने अफेयर की बात कबूली है। अपने और सुष्मिता के रिलेशनशिप को लेकर विक्रम भट्ट ने खुलासा करते हुए कहा है कि इस अफेयर की वजह से उन्होंने अपनी पत्नी को धोखा दिया था और इसी वजह से उनकी शादी टूटी थी।

 Vikram Bhatt opens up about his relationships: Affairs with Sushmita Sen and Ameesha Patel were shallow

अंग्रेजी अखबार के साथ इंटरव्यू के दौरान विक्रम भट्ट ने कहा है कि सुष्मिता के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से उनका बचपन के प्यार अदिति से तलाक हो गया था। इतना ही नहीं उन्होंने इस अफेयर की वजह से खुदकुशी के बारे में भी सोचा था। उन्होंने सुष्मिता के साथ अपने अफेयर और शादी के बीच के तनाव के चलते अपनी बिल्डिंग के छठे मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने के बारे में सोचा था, लेकिन सुष्मिता के प्यार की वजह से वो खुद को खत्म नहीं कर पाए।

अपने दिल की बात को सबसे सामने खोलते हुए विक्रम भट्ट ने कहा कि सुष्मिता सेन के साथ अफेयर और पत्नी के साथ इस बात को लेकर तनाव की वजह परेशान थे। इस अफेयर की वजह से उनका तलाक हो चुका था और वो अपनी पत्नी से अलग होने के बाद अपनी बेटी को पागलों की तरह याद कर रहे थे।
उन्होंने कहाकि पत्नी को धोखा देने की वजह से वो तनाव में थे और अपनी इस गलती की वजह से वो दुखी थे। वो अपनी इस गलती पर अफसोस कर रहे है। उन्होंने कहा कि सुष्मिता सेन के साथ अफेयर और पत्नी के साथ तलाक उनकी जिंदगी की की सबसे बड़ी बर्बादी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+