बाइसेक्शुअल होने का राज छिपाकर प्रत्युषा के साथ रिश्ते में थे विकास, मौत के 5 साल बाद किया खुलासा
मुंबई, 11 जून: बिग बॉस का 14वां सीजन खत्म हो गया है, लेकिन उसके कंटेस्टेंट्स अभी भी सुर्खियों में रहते हैं। इस बार विकास गुप्ता ट्रॉफी तो नहीं जीत पाए, लेकिन उन्होंने बिग बॉस में दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया था। इसके बाद वो कोरोना से संक्रमित हो गए। अब ठीक होने के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। साथ ही बालिका वधु फेम दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी को लेकर भी कई खुलासे किए।

सेक्शुअलिटी की बात छिपाई
इंटरव्यू में विकास से पूछा गया कि क्या वो इस वजह से अपनी सेक्शुअलिटी पर खुलकर सामने आए क्योंकि वो उन लोगों को खो रहे थे जो उनके दोस्त थे? क्या कोई लड़की भी उनके साथ रिलेशनशिप में थी? इस पर विकास ने हैरान कर देने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वो एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थे, ऐसे में उसको पता था कि मैं बाइसेक्शुअल हूं। इसके अलावा उनका दो लड़कियों से अफेयर था, जिसमें एक प्रत्युषा बनर्जी थी, जबकि वो दूसरे का नाम नहीं बताना चाहते।

ब्रेकअप के बाद चला पता
विकास के मुताबिक जब वो प्रत्युषा के साथ रिलेशन में थे, तो एक्ट्रेस को उनके बाइसेक्शुअल होने के बारे में नहीं पता था। वो दोनों काफी कम वक्त तक साथ रहे। बाद में जब उनका ब्रेकअप हो गया तो प्रत्युषा को इस बारे में पता चला। वहीं ब्रेकअप की वजहों पर उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उनको लेकर काफी बुरा प्रत्युषा से बोला होगा, इसी वजह से उनका रिश्ता खत्म हो गया। हालांकि अब वो इस दुनिया में नहीं रही, ऐसे में मैं उस बारे में बात नहीं करना चाहता हूं।

विकास थे ज्यादा नाराज
उन्होंने बताया कि वो ब्रेकअप के बाद उससे बहुत नाराज थे। एक बार सड़क पर उनका आमना-सामना हुआ, लेकिन उस वक्त उन्होंने प्रत्युषा को इग्नोर कर दिया था। बाद में उसने उन्हें ये पूछने के लिए बुलाया कि आखिर वो ऐसा कैसे कर सकते हैं। विकास ने कहा कि उन्हें प्रत्युषा काफी पसंद थी। वो उस रिलेशन को आगे बढ़ाना चाहते थे, लेकिन....।

राहुल राज पर लगा था आरोप
आपको बता दें कि प्रत्युषा बनर्जी ने 2016 में सुसाइड कर लिया था। उस दौरान उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा। उस बारे में बात करते हुए विकास ने कहा कि राहुल राज सिंह के बारे में मुझे जो दृश्य याद है, वो ये है कि जब प्रत्युषा की मौत हुई तो वो अस्पताल के बाहर चिप्स खा रहे थे। उन्होंने वहां पर ये देखने के लिए एंट्री की थी कि मकरंद मल्होत्रा वहां पर मौजूद हैं या नहीं, क्योंकि राहुल से पहले वो प्रत्युषा के साथ रिलेशन में थे।












Click it and Unblock the Notifications