Drishti IAS Coaching Center: विकास दिव्यकीर्ति मुखर्जी नगर दिल्‍ली से शिफ्ट कर रहे दृष्टि आईएएस सेंटर

Drishti IAS Center Shifting: देश में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी करवाने वालों को तैयारी करवाने वाले विकास दिव्‍यकीर्ति दिल्‍ली के मुखर्जी से दृष्टि आईएएस का सेंटर शिफ्ट करने जा रहे हैं।

मीडिया की कई खबरों में दावा किया गया है कि दृष्टि आईएएस का सेंटर मुखर्जी नगर दिल्‍ली से नोएडा स्थानांतरित किया जाएगा। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अन्य कोचिंग संस्थान भी मुखर्जी नगर से अपने सेंटर हटाने की योजना बना रहे हैं।

Vikas Divyakirti

dnaindia वेबसाइट के अनुसार कोचिंग संस्‍थान दृष्टि आईएएस ने अपना सेंटर दिल्‍ली से नोएडा शिफ्ट करने का कदम तब उठाया जब दिल्‍ली के ओल्‍ड राजेंद्र नगर के राव आईएएस कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई और फिर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा दृष्टि आईएएस और दिल्ली में कई अन्य कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया था।

दिल्‍ली के मुखर्जी नगर में 100 से अधिक कोचिंग संस्थान हैं, लेकिन अधिकांश आवश्यक सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं कर रहे। 27 जुलाई 2024 को ही दुखद घटना में यूपीएससी की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की जान चली गई।

राजिंदर नगर और मुखर्जी नगर में कई कोचिंग सेंटर, विशेष रूप से बेसमेंट में चलने वाले, अधिकारियों द्वारा सील कर दिए गए। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी काफी व्यवधान आया है, खासकर क्षेत्र के छोटे व्यवसायों के लिए। छात्रों की गतिविधि में गिरावट के साथ, खाद्य, स्टेशनरी और अन्य संबंधित दुकानों की बिक्री में गिरावट देखी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+