बॉक्सर विजेंदर का परेश रावल को पंच, कहा BOXING तो आती है सर
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा को लेकर देश में सियासत गरमाई हुई है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ और समर्थन में उतरे दो गुटों के बीच बवाल इसकदर बढ़ा कि नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के इलाके हिंसा की आग में जल उठे। इस हिंसा में अबतक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दिल्ली हिंसा को लेकर मशहूर बॉक्सर और कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा।

पूरे देश को गुजरात बना देंगे-विजेंदर
दिल्ली हिंसा पर ट्वीट करते हुए विजेंदर सिंह ने लिखा, 'पूरे देश को गुजरात बना देंगे, अब भी टाइम है।' वहीं, विजेंदर सिंह के इस ट्वीट पर बीजेपी के पूर्व सांसद और दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने पलटवार किया। परेश रावल ने विजेंदर सिंह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'जनाब, आपको बॉक्सिंग और बकवास का फर्क समझ लेना चाहिए।' परेश रावल के इस ट्वीट पर विजेंदर सिंह ने फिर जवाब दिया, 'बॉक्सिंग तो आती है सर, बकवास आजकल 2 लोगों से सिख रहा हूं।'
परेश रावल के जवाब पर बॉक्सर का पलटवार
उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा में बड़े पैमाने पर सार्वजनिक संपत्ति और निजी संपत्ति का नुकसान हुआ है। इस हिंसा में अबतक 42 लोगों की जान जा चुकी है। इन 42 में से 26 की पहचान की जा चुकी है जबकि अन्य की पहचान नहीं हो सकी है। इस हिंसा में 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने हिंसा के विभिन्न मामलों में 123 एफआईआर दर्ज की है जबकि हिंसा से जुड़े मामलों में 630 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

दिल्ली हिंसा में अबतक 42 की मौत
दिल्ली में भड़की हिंसा के दौरान आईबी अफसर अंकित शर्मा का शव चांदबाग के एक नाले से बरामद किया गया था। दंगाइयों की क्रूरता का शिकार इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनके शरीर पर अनगिनत बार चाकू से वार किया गया था। उनके सीने और पेट पर भी चाकू के निशान पाए गए। वहीं, दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की भी हिंसा के दौरान मौत हो गई। रतन लाल राजस्थान के सीकर के रहने वाले थे। वहीं, इस हिंसा में शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा बुरी तरह घायल हो गए थे, जिनका इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications