विजय रूपानी बने गुजरात के नए सीएम, नितिन पटेल डिप्‍टी सीएम

अहमदाबाद। शुक्रवार को गुजरात बीजेपी के विधायक दल ने विजय रूपानी को राज्‍य का अगला मुख्यमंत्री चुन लिया है। वहीं नितिन पटेल को डिप्‍टी सीएम यानी उपमुख्‍यमंत्री की जिम्‍मेदारी दी गई है।

vijay-rupani-new-cm-of-gujarat-600

आपको बता दें कि गुजरात की पूर्व मुख्‍यमंत्री आनंदीबेन ने पिछले दिनों अपनी बढ़ती उम्र का हवाला देकर अपना पद छोड़ने की इच्‍छा जाहिर की थी। इसके बाद बीजेपी ने उनका इस्‍तीफा स्‍वीकार कर लिया था।

गुजरात की पूर्व मुख्‍यमंत्री आनंदीबेन पटेल और बीेजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने विजय रूपानी और नितिन पटेल को नई जिम्‍मेदारी मिलने पर बधाई दी।इस दौरान केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी अहमदाबाद में विधायक मंडल की मीटिंग में मौजूद थे।

रूपानी राजकोट से विधायक हैं और इससे पहले भाजपा महासचिव और राज्‍यसभा सांसद रह चुके हैं। गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष होने के साथ-साथ गुजरात सरकार में ट्रांसपोर्ट मंत्री भी रहे हैं।

गुजरात की राजनीति को करीब से देखने वालों की मानें तो रूपानी, जिन्‍होंने केशुभाई पटेल से लेकर आनंदीबेन पटेल तक की राजनीति का दौर देखा है, उन्‍हें गुजरात की सियासत के बारे में काफी अच्‍छी जानकारी है।

60 वर्ष के विजय रूपानी फिलहाल गुजरात बीजेपी के 10वें अध्‍यक्ष के तौर पर पद संभाल रहे हैं। रूपानी ने वर्ष 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में सौराष्‍ट्र-कच्‍छ इलाके में काफी अच्‍छा चुनावी मैनेजमेंट किया था। यहां बीजेपी को भारी मतों से जीत हासिल हुई थी। गुजरात में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+