मुंबई के ऑर्थर जेल में कसाब वाली कोठरी में रखे जाएंगे विजय माल्या!

9 हजार करोड़ रुपए का चूना लगानेवाले विजय माल्या को लंदन से भारत लाने की की कोशिश केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई है। भारत लाने के बाद विजय माल्या की रवानगी ऑर्थर जेल में तय है।

मुंबई। 9 हजार करोड़ रुपए का चूना लगानेवाले विजय माल्या को लंदन से भारत लाने की की कोशिश केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई है। भारत लाने के बाद विजय माल्या की रवानगी ऑर्थर जेल में तय है। जेल की जिस कोठरी में मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब को रखा गया था, उसी में विजय माल्या को भी रखने की संभावना है। कसाब को ऑर्थर जेल की बैरक क्रमांक 12 में रखा गया था, इसी बैरक में विजय माल्या को रखने की जानकारी गुप्त सूत्रों द्वारा प्राप्त हुई है।

मुंबई: ऑर्थर जेल में कसाब वाली कोठरी में रखे जाएंगे माल्या!

विजय माल्या को जल्द से जल्द भारत में लाने की कोशिश केंद्र सरकार द्वारा की जा रही है। इसके तहत मुंबई के ऑर्थर रोड जेल की सुरक्षा व्यवस्था के संदर्भ में एक रिपोर्ट भारत की ओर से लंदन कोर्ट को भेजा गया गया है। देश के प्रमुख बैंकों का कुल 9 हजार करोड़ का कर्ज डूबाने का आरोप विजय माल्या के ऊपर है। आरोपी के प्रत्यर्पण के संदर्भ में भारत और इंग्लैड में 1992 में करार हुआ है। इस करार के आधार पर विजय माल्या को भारत में लाने की कोशिश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला
किंगफिशर के मामले में विजय माल्या पर करोड़ों रुपए का कर्ज है। बैंकों द्वारा लिए गए कर्ज नहीं चुकाने का आरोप माल्या के ऊपर है। माल्या द्वारा एसबीआई बैंक को 6 हजार 963 करोड़ रुपए देना है, इसके पूर्व आईडीबीआई बैंक का कर्ज चुकाने के लिए ईडी ने 1141 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी। कुछ महीने पहले ही ईडी ने विजय माल्या की 1141 करोड़ की प्रॉपर्टी आईडीबीआई बैंक का कर्ज चुकाने के लिए जब्त की थी। जब्त की गयी संपत्ति में विजय माल्या के बैंक खाते से 34 करोड़ रुपए, बंगलुरु और मुंबई के फ्लैट, चेन्नई में 4.5 एकड़ व्यावसायिक क्षेत्र की जमीन, 27.75 एकड़ कॉफी के बागान, यूबी सिटी में निवासी घर और बंगलुरु में किंगफिशर टॉवर शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+