विजय माल्या ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, उनके पास है सिर्फ 16,440 रुपए नगद
किंगफिशर के मालिक विजय माल्या ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि 31 मार्च, 2016 तक उनके पास मात्र 16,440 रुपए नगद थे।
नई दिल्ली। भारत के बैंकों का 9000 करोड़ रुपए लेकर विदेश भाग गए विजय माल्या ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि वास्तव में उनके पास कितने रुपए की सपंत्ति है।

किंगफिशर के मालिक विजय माल्या ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि 31 मार्च, 2016 तक उनके पास मात्र 16,440 रुपए नगद थे।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक विजय माल्या के सुप्रीम कोर्ट को इस बात की जानकारी भी दी है कि भारतीय बैंकों में उनके 12.6 करोड रुपए की संपत्ति जमा है। उन्होंने यह भी बताया कि पैसे पर आयकर विभाग की नजर है। वहीं विदेशों में उनके पास कुल 33 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
पर विदेश में उनके पास कितना नगद पैसा है इस बात की जानकारी सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने नहीं दी है।
इसके बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को आदेश देते हुए एक महीने में अपनी कुल संपत्ति की जानकारी देने के लिए कहा है। साथ ही एक हलफनामा भी दाखिल करने को कहा है।
आपको बताते चलें कि न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ और न्यायमूर्ति आर एफ नरिमन की पीठ ने चार करोड़ अमेरिकी डॉलर की रकम का विवरण नहीं देने पर भी विजय माल्या को अपने निशाने पर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications