'मैं माल्या से नहीं, माल्या मुझसे मिला था- जेटली'
नई दिल्ली। भारत के कई बैंकों से करीब 9,000 करोड़ रुपये लेकर फरार हुए बिजनेस टायकून विजय माल्या की आज लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट के बाहर माल्या ने कहा कि उसने भारत छोड़ने से पहले वित्तमंत्री अरुण जेटली से मुलाकात कर बैंकों के सैटलमेंट की बात कही थी। लंदन में माल्या के इस बयान के बाद विपक्ष को सरकार पर हमला बोलने का जोरदार मौका मिल गया है। माल्या के इस बयान के बाद, सबसे पहले अरविंद केजरीवाल ने हमला बोलते हुए कहा कि वित्तमंत्री ने यह बात क्यों छुपाई। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग विजय माल्या के इस बयान पर अरुण जेटली के मजे ले रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications