बुरे फंसे विजय माल्या, बैंक करेंगे संपति जब्त
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) विजय माल्या की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कभी अपने फ्लैशी लाइफ स्टाइल के लिए मशहूर रहे माल्या पर दो बैंकों- एक्सिस बैंक और फेडरल बैंक ने शिकंजा कस दिया है।

दोनों उन्हें 'विलफुल डिफॉल्टर' घोषित कर सकते हैं जल्द ही। इससे पहले पब्लिक सेक्टर के यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ने माल्या और किंगफिशर एयरलाइंस के 3 डायरेक्टर्स को पिछले सोमवार को विलफुल डिफॉल्टर घोषित किया था।
संपत्ति जब्त होगी
बैंकिग मामलों के जानकार कहते हैं कि अब बैंकों को माल्या की उन संपत्तियों को कब्जे में लेने का अधिकार होगा, जो इन बैंकों के पास गिरवी रखी गई हैं। इसके साथ ही वे माल्या की पर्सनल गारंटी भी भुना सकेंगे।
एक्सिस बैंक का 50 करोड़ मारा
इस बीच, फेडरल बैंक के एक एग्जेक्यूटिव ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका बैंक भी माल्या को विलफुल डिफॉल्टर घोषित करने का प्रॉसेस शुरू कर चुके हैं। एक्सिस बैंक ने कंपनी को 50 करोड़ का कर्ज दिया है। अगर बैंक ऐसा करते हैं तो माल्या की बची हुई संपत्ति मुश्किल में फंस सकती है क्योंकि इसके बाद वह किसी भी बैंक से लोन नहीं ले पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications