गौरक्षा के नाम पर ग्रेटर नोएडा में दो लोगों की बेरहमी से पिटाई

पीड़ितों ने बताया कि वे दोनों मेहंदीपुर गांव से गाय खरीदकर घर लौट रहे थे. तभी रास्ते में गौरक्षकों ने हमें मुस्लिम गाय तस्कर समझकर पीटना शुरू कर दिया।

नई दिल्ली। गौरक्षा गैंग की गुंडई थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा का है जहां कथित गौरक्षकों ने दो लोगों पर गौ तस्कर समझकर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों लोग चिल्लाते रहे कि वो गौ तस्कर नहीं है उन्होंने गौरक्षकों से ये भी बताया कि वो हिंदू है लेकिन गौरक्षकों ने कुछ नहीं सुना। दोनों लोगों की जमकर पिटाई की।

गौरक्षा गैंग की गुंडई, दो हिंदुओं पर गौ तस्कर समझकर किया जानलेवा हमला

पीड़ित जबर सिंह (35) और भूप सिंह (45) जेवर के सिरसा मांझीपुर के रहने वाले हैं. पीड़ितों ने बताया कि वे दोनों मेहंदीपुर गांव से गाय खरीदकर घर लौट रहे थे. तभी रास्ते में गौरक्षकों ने हमें मुस्लिम गाय तस्कर समझकर पीटना शुरू कर दिया.पीड़ितों का कहना है कि गौरक्षकों ने हमें बेरहमी से पीटा, जिसमें हमें काफी चोटें आई हैं. पीड़ितों ने बताया कि हमने रोते हुए गौरक्षकों से कहा कि हम हिंदू है और गाय को डेयरी कारोबार के लिए ले जा रहे हैं. इसके बाद गौरक्षक हमें घायल हालत में छोड़कर फरार हो गए.

स्थानीय निवासी ने बताया कि ये घटना गुरुवार शाम की है. वे दोनों गाय खरीदकर लौट रहे थे और थके होने के कारण पेड़ के नीचे थोड़ी देर आराम करने के लिए रूके थे. तभी कुछ बीजेपी कार्यकर्ता और गौरक्षकों की नजर इन दोनों पर पड़ी और मुस्लिम गाय तस्कर समझकर जमकर पिटाई कर दी.स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. इन दोनों को अंदरुनी चोटें आई हैं. बाद में पीड़ितों को नोएडा के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

गौतमबुद्धनगर के एसपी(रुरल) सुनीति ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर महेश, आशीष, ओमपाल और पांच अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।आपको बता दें कि साल 2015 में ग्रेटर नोएडा के बिसहड़ा गांव में गो हत्या के शक में अखलाक नाम के शख्स की हत्या कर दी गई थी जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+