आखिरी वक्त में अपनी गोद ली बेटी के लिए परेशान थीं विद्या, अस्पताल में कही थी ये बात

नई दिल्ली। छोटी सी बात और रजनीगंधा जैसी फिल्मों में अपने किरदारों से एक्टिंग की दुनिया में एक खास छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस विद्या सिन्हा अब इस दुनिया में नहीं हैं। गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। एक इंटरव्यू में विद्या की करीबीं अभिनेत्री टीना घई ने बताया है कि वो अपने आखिरी समय में बेटी को लेकर परेशान थीं। जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उन्होंने यही कहा था कि मेरे बाद जाह्नवी का क्या होगा।

बेटी की थी चिंता

बेटी की थी चिंता

टीना घई ने बताया कि विद्या अपनी बेटी जाह्नवी से बहुत प्यार करती थीं। टीना जब विद्या से मिलने अस्पताल गई थीं तो भी उन्होंने जाह्नवी को लेकर ही फिक्र जाहिर की थी। उनका कहना था कि मेरे मरने के बाद मेरी बेटी जाह्नवी का क्या होगा। टीना का कहना है कि विद्या को अपनी लगातार बिगड़ती तबीयत का अहसास हो गया था। ऐसे में उनको डर था कि उनके बाद जाह्नवी अकेली पड़ जाएगी।

गोद ली बेटी हैं जाह्नवी

गोद ली बेटी हैं जाह्नवी

विद्या सिन्हा कुछ समय से फिल्मों से दूर थीं। उनकी माली हालत भी ज्यादा अच्छी नहीं थी। उनके पास पांच लाख रुपये का बैंक बैलेंस था, इसलिए भी उनको जाह्नवी की फिक्र थी। जाह्नवी विद्या की गोद ली हुई बेटी हैं। अपनी बेटी जाह्नवी से बहुत करीब थीं।

 विद्या की हुई थीं दो शादी

विद्या की हुई थीं दो शादी

विद्या सिन्हा ने 1968 में उन्होंने वेंकेटेश्वरम अय्यर से शादी की थी। 1996 में अय्यर की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर सालुंखे से शादी की थी लेकिन ये रिश्ता बहुत अच्छा नहीं चल सका। 2009 में उन्होंने अपने दूसरे पति डॉक्टर सालुंखे पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया और साल 2011 में दोनों को तलाक हो गया। अभी भी दोनों के बीच अदालत में मुकदमें चल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+