विधानसभा चुनाव 2024: सिक्किम, अरुणाचल में 92 सीटों पर मतदान जारी
Vidhansabha chunav 2024: अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की सीटों पर आज मतदान शुरू हो गया है। आज सुबह मतदान 7 बजे से शुरू हुआ जो शाम के 6 बजे तक चलेगा। वहीं नतीजों की बात की जाए तो ये 2 जून को घोषित किये जाएंगे।
अरुणाचल प्रदेश की बात करें तो यहां 8,92,694 मदाताता हैं और 50 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में 2 लोकसभा सीटे हैं, जिनपर 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के खिलाफ अरुणाचल प्रदेश लोकसभा सीट से पूर्व कांग्रेस मुख्यमंत्री नबाम तुकी मैदान में हैं।

अब सिक्किम की बात करें तो यहां मैदान में 146 उम्मीदवार सिकहैं। राज्य में 4.64 लाख मतदादा हैं, जिनमें 2,32,381 पुरुष मतदाता और 2,31,545 महिलाएं मतदाता हैं। सिक्किम में एकमात्र संसदीय सीट के लिए मतदान होना है।












Click it and Unblock the Notifications