Videocon चेयरमैन धूत ने कहा- बैंक की लोन पास करने वाली कमेटी को पहले से जानता था

ICICI बैंक की लोन पास करने वाली कमेटी को जानता था: Videocon चेयरमैन

नई दिल्ली। वीडियोकॉन ग्रुप के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत ने कहा है कि आईसीआई बैंक के की जिस कमेटी ने उनका लोन पास किया, उसके सभी सदस्यों से उनके दोस्ताना रिश्ते हैं। धूत पर आईसीआईसीआई बैंक से नियमों की अनदखी कर लोन लेने और इसके बदले बैंक की चेयरमैन चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की कंपनी को फायदा पहुंचाने के आरोप हैं। इस मामले में साबीआई ने धूत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीबीआई के केस दर्ज कर लेने के बाद धूत ने चुप्पी तोड़ते हुए एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि लोन मंजूर करने वाली समिति के सभी 12 सदस्यों से मेरे अच्छे रिश्ते हैं लेकिन इसकी गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

chanda kochhar, icici, cbi, videocon, venugopal dhoot, scam, चंदा कोचर, आईसीआईसीआई, सीबीआई, वीडियोकॉन

चंदा कोचर के बारे में धूत ने कहा कि उन्होंने कोई गैरकानूनी काम नहीं किया। धूत ने कहा कि जिस समिति ने विडियोकॉन ग्रुप के 3,250 करोड़ के कर्ज को मंजूरी दी थी, उसके 12 सदस्यों में एक चंदा भी थीं। धूत ने कहा है कि इस समिति के प्रमुख बैंक के पूर्व चेयरमैन केवी कामत के साथ वो अक्सर लंच भी करते थे। धूत ने कहा कि दो किन्हीं दो लोगों के बीच रिश्ते होने का मतलब कोई क्रिमिनल एक्ट तो नहीं है।

धूत पर आरोप हैं कि आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी ऑफिसर (सीईओ) एवं प्रबन्ध निदेशक चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की मदद से आईसीआईसीआई बैंक से नियमों की अनदेखी कर उन्हें लोन दिया गया था और उसके एवज में धूत ने दीपक कोचर की कंपनी को भारी फायदा पहुंचाया। कथित तौर पर दीपक कोचर की कंपनी में धूत और उनके ग्रुप की फर्म्स ने निवेश किया और बाद में विडियोकॉन ग्रुप ने दीपक कोचर को कंपनी में हिस्सेदारी कम कीमत पर बेच दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+