VIDEO: जब नाली से उठा-उठा कर एक दूसरे पर कचरा फेंकने लगी महिलाएं
सोशल मीडिया में इन दिनों यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि वीडियो किसी गांव में अगल-बगल रहने वाली देवरानी जेठानी का है, जो एक-दूसरे से लड़ रही हैं। देवरानी जेठानी की लड़ाई का खास तरीका ही इस वीडियो को खास बनाता है। इसमें वह दोनों झाड़ू से कूड़े और गोबर को एक दूसरे के घर के सामने फेंक रहे हैं। बात यहां तक भी नहीं रुकी तो दोनों ने घर के सामने बह रही नाली में से कचरा अपने हाथ से उठा कर एक दूसरे के घर के अंदर डालना शुरू कर दिया। महिलाओं की इस अद्भुत लड़ाई को देख कर लगता है कि महिलाओं को स्वच्छता अभियान के बारे में यह तो पता था कि सफाई करनी है, लेकिन सफाई के बाद कूड़े को पड़ोसी के घर में डालना है इसकी जानकारी कहां से मिली यह पता चलना अभी बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications