VIDEO: गांव पहुंचा शहीद का शव तो मासूम बेटे ने यूं दी आखिरी सलामी, नम हुई सभी की आंखें
Recommended Video

नई दिल्ली। सोमवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हुए जवान लांस नायक संदीप सिंह को मंगलवार को पंजाब के गुरदासपुर में उनकी पत्नी और बच्चे ने श्रद्धांजलि दी। इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें शहीद संदीप का बेटा उन्हें सलामी देता दिख रहा है। शहीद की बीवी भी पति को आखिरी सलामी दे रही है।
रविवार को एलओसी पर आतंकियों ने घुसपैठ की थी। लांस नायक संदीप सिंह को कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में आंतकियों के साथ एनकाउंटर के दौरान गोली लग गई थी। इसमें पहले दिन दो आतंकी मारे गए थे, जबकि सोमवार को तीन और आतंकी मारे गए। मुठभेड़ में संदीप सिंह घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका निधन हो गया।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रविवार को घुसपैठ विरोधी एक अभियान के दौरान घायल हुए कमांडो संदीप सिंह सोमवार को शहीद हो गए। लांस नायक संदीप सिंह (30) पंजाब के गुरदासपुर जिले के गांव कोटला खुर्द के रहने वाले थे।












Click it and Unblock the Notifications