Video: 1.5 करोड़ के लिए कैसे पाकिस्‍तान में मुशर्रफ के रिश्‍तेदार के यहां शादी में ठुमक रहे हैं मीका सिंह

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह और कंट्रोवर्सी अब लगता है एक दूसरे का पर्याय बन गए हैं। हर बार विवादों में रहने वाले मीका एक बार फिर से कंट्रोवर्सीज में घिर गए हैं। इस बार लगता है यह विवाद उनका आसानी से पीछा नहीं छोड़ने वाला है। मीका सिंह ने हाल ही में पाकिस्‍तान के कराची में एक शादी में परफॉर्म किया है और इस शादी की वजह से उनका सिरदर्द बढ़ने वाला है। बताया जा रहा है कि भारत में एक कांसर्ट के लिए 40 से 50 लाख रुपए लेने वाले मीका ने कराची में एक करोड़ से भी ज्‍यादा की रकम पर डांस किया।

भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनाव

भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनाव

मीका ने यह परफॉर्मेंस ऐसे समय में दी है जब आर्टिकल 370 हटने के बाद भारत और पाकिस्‍तान में तनाव है। इसके चलते पाकिस्‍तान ने भारत के साथ सभी सांस्‍कृतिक संबंध खत्‍म कर लिए हैं। साथ ही बॉलीवुड फिल्‍मों और कलाकारों को भी बैन कर दिया है। मीका की इस परफॉर्मेंस के बाद पाक में भी उतना ही बवाल मचा है जितना कि भारत में। मीका सिंह, कराची पूर्व पाक राष्‍ट्रपति मुशर्रफ के रिश्‍तेदार की बेटी की शादी में परफॉर्म करने गए थे।

भारत में लेते हैं 50 लाख रुपए

पाक मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक मीका ने अपनी परफॉर्मेंस के लिए करीब 15,000 डॉलर यानी 1.6 करोड़ की रकम ली है। भारत में मीका किसी कॉन्‍सर्ट या फिर शादी में परफॉर्म करने के लिए करीब 50 लाख रुपए लेते हैं। इस रकम के अलावा उनके ग्रुप के लिए फोर या फाइव स्‍टार होटलों में सारे प्रबंध किए जाते हैं और उनके आने-जाने का खर्चा यानी फ्लाइट्स का प्रबंध भी ऑर्गनाइजर्स ही करते हैं।जर्नलिस्‍ट नायला इनायता ने मीका की परफॉर्मेंस का वीडियो ट्वीट किया है। नायला ने लिखा है कि अगर अभी नवाज शरीफ पाकिस्‍तान के पीएम होते तो #गद्दारी ट्रेंड करने लगता।

पाकिस्‍तान में मीका के वीजा पर मचा बवाल

मीका सिंह के साथ ही उनके 14 क्रू मेंबर्स के लिए पाकिस्‍तानी अथॉरिटीज की तरफ से वीजा की मंजूरी मिलना हर किसी को हैरान कर रहा है। पाकिस्‍तान के अखबार द न्‍यूज की ओर से कहा गया है कि अक्‍टूबर 2018 से फरवरी 2019 तक पाकिस्‍तान में कई लोग ऐसे थे जो शादियों में भारतीय कलाकारों को परफॉर्म करने के लिए बुलाना चाहते थे लेकिन उन्‍हें वीजा की मंजूरी नहीं दी गई थी।

मीडिया ने इमरान सरकार को लताड़ा

मीडिया ने इमरान सरकार को लताड़ा

मीका और उनके क्रू को कराची के अलावा लाहौर और इस्‍लामाबाद के लिए भी वीजा दिया गया है। पाक मीडिया का कहना है कि यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब पाकिस्‍तान की तरफ से भारतीय फिल्‍मों, गीतों और शोज पर रोक लगा दी गई है। मीका और उनके क्रू को फर्स्‍ट क्‍लास टिकट दी गई थी। मुशर्रफ के रिश्‍तेदार के यहां शादी आठ अगस्‍त को थी। सिर्फ इतना ही नहीं मीका को प्रांतीय गर्वनर की तरफ से स्‍पेशल प्रोटोकॉल भी दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+