चेन छीनने में नाकाम रहने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से की छेड़छाड़, देखिए VIDEO
बेंगलुरू। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से चेन खींचने की कोशिश की। हालांकि उन्हें इस कोशिश में कामयाबी नहीं मिली। महिला के विरोध की वजह से बदमाश वहां से भागने लगे। हालांकि बाद में इन बदमाशों ने देखा कि महिला एक अकेली है तो उन्होंने महिला से मारपीट की। इतना ही नहीं उन्होंने महिला से छेड़छाड़ की भी कोशिश की। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ये पूरा मामला महिला के घर के बाहर ही हुआ। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम भी बनाई गई है।

बेंगलुरू के आरआर नगर में हुई घटना
बेंगलुरू के आरआर नगर में हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में साफ तौर से नजर आ रहा है कि कैसे एक बाइक पर दो बदमाश एक घर के सामने से गुजरते हैं। वहां दो महिलाएं बीच सड़क पर खड़ी होकर बात कर रही होती हैं। इन महिलाओं के साथ एक बच्चा भी है। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश इन महिलाओं में से एक की चेन खींचने की कोशिश करते हैं।

बदमाशों ने की महिला से बदसलूकी
अचानक हुई इस घटना से दोनों महिलाएं डर जाती हैं। एक महिला अपने बच्चे के साथ अपने घर की भागती है। वहीं दूसरी महिला जिसकी चेन खींचने की कोशिश की जाती है वो उन बदमाशों का विरोध करती हुई अपनी जगह पर खड़ी रह जाती है। इस बीच बाइक सवार बदमाश कुछ दूर जाकर बाइक रोकते हैं और महिला को अकेला देखकर वापस उस पर हमला करते हैं।

पुलिस ने दर्ज किया केस
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दोनों बदमाश इस महिला से मारपीट करते हैं। इतना ही नहीं इन बदमाशों का हौसला देखिए कि वो बीच सड़क महिला से छेड़छाड़ की भी कोशिश करते हैं। तस्वीरों में भी नजर आ रहा है कि महिला अपने कपड़े ठीक कर रही है। ये पूरा वाक्या महिला के घर के बाहर होता है। ये वीडियो 3 मई का है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications