Video: इस ईरानी बाला ने संतूर पर 'जन गण मन' की धुन बजाकर जीता हिंदुस्तानियों का दिल
सोशल मीडिया पर एक ईरानी लड़की ने शानदार तरीके से हिंदुस्तानियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। ईरानी बाला का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली, 15 अगस्त। आज पूरा भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। चारों तरफ हर्षोल्लास का माहौल है, वातावरण आजादी के गीतों से गुंजायमान है। इस अवसर पर इंटरनेट पर कुछ वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। इसी तरह की एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें संतूर पर जन गण मन की धुन बजाकर इस ईरानी लड़की ने भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। इस बेहद खूबसूरत ईरानी लड़की ने ऐसा कर लाखों हिंदुस्तानियों का दिल जीत लिया है। लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

तारा घहरेमानी ने शानदार तरीके से दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
तारा घहरेमानी नाम की इस लड़की ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह वीडियो शेयर किया है। देश के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने के अलावा, उन्होंने भारत की यात्रा के बारे में अपना अनुभव भी साझा किया। तारा ने लिखा भारत की यात्रा का आनंद लिया, वहां के लोग कैसे दयालु, मेहनती, प्रसन्न और खुश हैं। वे आवभगत करने में अद्वितीय थे। @gcpawards का मुझे भारत आने का न्योता देने और इस तरह की सुनहरी यादें देने के लिए धन्यवाद।

नमस्ते से शुरू किया संवाद
तारा ने अपनी इस वीडियो में कहा- नमस्ते, मेरे भारतीय मित्रों को ईरान की ओर से 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। इसके बाद तारा ने संतूर पर जो जन गण मन की धुन बजाई उसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वायरल हो रहा है वीडियो
इस वीडियो पर अभी तक 4 हजार लाइक्स आ चुके हैं। लोगों इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- शानदार, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा स्वतंत्रता दिवस पर इतना प्यारा तोहफा देने के लिए धन्यवाद।












Click it and Unblock the Notifications