अपने से 15 साल छोटे रोहमन संग रोमांटिक अंदाज में दिखीं सुष्मिता सेन, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन इन दिनों मॉडल रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सुष्मिता सेन ने दिवाली के मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं,जिसमें उनकी और रोहमन की हॉट कमेस्ट्री को आसानी से महसूस किया जा सकता है, तस्वीरों में सुष्मिता मॉडल रोहमन और अपनी दोनों बेटियों संग काफी खुश नजर आ रही हैं।

रोहमन संग सुष्मिता की दिखी रोमांटिक तस्वीर

रोहमन संग सुष्मिता की दिखी रोमांटिक तस्वीर

हाल ही में सुष्मिता मॉडल रोहमल के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा गई थीं, हालांकि सुष्मिता ने इस बारे में खुलकर कुछ कहा नहीं है लेकिन जिस तरह से रोहमन संग सुष्मिता सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रही हैं, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुष्मिता अब अपने और रोहमन के रिलेशनशिप को सार्वजनिक रूप से उजागर कर रही हैं।

 सुष्मिता 42 की और रोहमन 27 के

सुष्मिता 42 की और रोहमन 27 के

मालूम हो कि सुष्मिता अपनी गोद ली हुई बेटिंयां अलीशाह और रिनी के साथ रहती हैं और अभी तक अविवाहित हैं। सुष्मिता 42 साल की है जबकि रोहमन 27 के, यानी कि दोनों ही उम्र में फासला 15 साल का है। रोहमन भी सुपर मॉडल हैं।

इनसे भी जुड़ चुका है सुष्मिता सेन का नाम

इनसे भी जुड़ चुका है सुष्मिता सेन का नाम

गौरतलब है कि इससे पहले सुष्मिता सेन का नाम ऋतिक भसीन, फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट, सेलिब्रिटी मैनेजर बंटी सचदेव, इम्तियाज खत्री, 'दूल्हा मिल गया' डायरेक्टर मुदासिर अजीज, हॉटमेल के फाउंडर सबीर भाटिया, संजय नारंग और क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ भी जुड़ चुका है।

साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता

साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता

बताते चलें कि सुष्मिता सेन साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं, सुष्मिता ने 1996 में महेश भट्ट निर्मित फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड में कदम रखा था, 'बीवी नंबर 1', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'मैं हूं न', 'फिलहाल', 'निर्बाक' उनकी चर्चित फिल्मों में शामिल हैं। 2010 से 2013 तक सुष्मिता सेन ने 'आई एम शी' पीजेंट का आयोजन किया था।

देखें वीडियो और तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+