Video: श्रीनगर में सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह में कुछ छात्रों ने किया राष्ट्रगान का अपमान
श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो यहां पर हुए दीक्षांत समारोह का है जहां पर राष्ट्रगान बज रहा है। इस दौरान कुछ छात्र खड़े हैं तो वहीं कुछ छात्र अपनी ही सीट पर बैठे हैं। दीक्षांत समारोह चार जुलाई को हुआ है और यहीं पर किसी ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है।
Recommended Video

श्रीनगर। श्रीनगर स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो यहां पर हुए दीक्षांत समारोह का है जहां पर राष्ट्रगान बज रहा है। इस दौरान कुछ छात्र खड़े हैं तो वहीं कुछ छात्र अपनी ही सीट पर बैठे हैं। दीक्षांत समारोह चार जुलाई को हुआ है और यहीं पर किसी ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है। राष्ट्रगान के समय सीट पर ही बैठे रहने वाले छात्रों की संख्या काफी कम है। इस मामले में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

इसी तरह की घटना पिछले वर्ष नवंबर में हुई थी और जम्मू के राजौरी स्थित यूनिवर्सिटी में हुई थी। उस समय बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी के दो छात्र राष्ट्रगान के समय खड़े नहीं हुए थे। इसके बाद उन पर राष्ट्रगान के अपमान का केस दर्ज किया गया था। इस वर्ष मार्च में केरल के कोच्चि में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के नेता को इसी तरह की घटना के बाद सस्पेंड कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications